एक्सप्लोरर

Rajsathan Elections 2023: विधानसभा चुनाव से पहले अपने जन्मदिन के बहाने वसुंधरा राजे ने दिया ऐसा संदेश, BJP की बढ़ गई चिंता

Vasundhara Raje News: राजे के जन्मदिन को सियासी चश्मे से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 12 सांसद, 52 विधायक और 118 पूर्व विधायक भी शामिल हुए.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वरिष्ठ बीजेपी नेता वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) ने सालासर में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया. पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे. राजे के जन्मदिन को सियासी चश्मे से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. इस कार्यक्रम ने बीजेपी खेमे में हलचल मचा दी. माना जा रहा है कि इसका असर पार्टी आलाकमान तक हुआ है.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) तक भी इसका संदेश गया है. हालांकि, राजे का जन्मदिन महिला दिवस के दिन 8 मार्च को है लेकिन उस दिन होली होने की वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन चार दिन पहले ही सालासर बालाजी मंदिर (Salasar Balaji Temple) में दर्शन के साथ मनाया. दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में 12 सांसद, 52 विधायक और 118 पूर्व विधायक भी शामिल हुए.

राजे क्या संदेश देना चाहती हैं?
आखिर क्यों वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन किया? आखिर क्यों राजे ने समर्थकों की भीड़ जुटाई? जन्मदिन के बहाने राजे क्या संदेश देना चाहती हैं? इस तरह के तमाम सवालों का जवाब तलाशने का प्रयास किया तो सामने आया कि राजे ने यह सब पार्टी आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने के लिए किया. ऐसा इसलिए किया क्योंकि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं.

चुनाव में चंद महीने ही बाकी हैं लेकिन अब तक बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया. इतना ही नहीं, सियासी चर्चाओं के बीच तमाम बड़े नेताओं ने एक ही तरह का रटा-रटाया जवाब दिया कि चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा जाए. ऐसे में सीएम का सपना संजोए बैठे नेताओं के सब्र का बांध शायद टूटने लगा है. मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे राजे भी इसी रेस को जीतने और सूबे की सत्ता में वापसी कर सीएम बनने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं.

राजे के बिना राजस्थान में बीजेपी की जीत संभव नहीं!
बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शक्ति प्रदर्शन के जरिए सियासी ताकत दिखाई. पार्टी आलाकमान को संदेश दिया कि सूबे में जीत के लिए सीएम का चेहरा वही होंगी. राजस्थान में वसुंधरा राजे के बिना सत्ता में वापसी बीजेपी के लिए भी शायद संभव नहीं है और यही वजह है कि राजे की ओर से पिछले कुछ सालों में किए जा रहे अघोषित शक्ति प्रदर्शन और पार्टी लाइन से परे हटकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का पार्टी स्तर पर कोई विरोध नहीं है.

सालासर में आयोजित कार्यक्रम में तो पार्टी प्रभारी अरुण सिंह (Arun Singh) स्वयं गुलदस्ता लेकर राजे को बधाई देने पहुंचे. इससे माना जा रहा है कि चाहे नेता कोई भी बयानबाजी करें या सीएम के नाम का खुलासा अभी नहीं करें लेकिन यह तय है कि राजस्थान में बीजेपी की जीत राजे के सहारे ही संभव हो सकेगी. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने वसुंधरा से बैर लिया तो मोदी लहर भी बेअसर हो गई और बीजेपी ने राजस्थान में सत्ता गंवा दी. अब पार्टी आलाकमान अपनी साख बचाने के लिए पुरानी गलती को शायद न दोहराएं.

यह भी पढ़ें:

Kota News: ट्रेन से टकराकर पैंथर की मौत, पहले बाघ भी आ चुका है चपेट में, पटरियों की फेंसिंग की उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget