एक्सप्लोरर

BJP सरकार और संगठन दोनों से नाराज? स्टार प्रचारक होने के बावजूद राजस्थान उपचुनाव से गायब वसुंधरा राजे

Vasundhara Raje News: राजस्थान के सात विधानसभा उपचुनावों में भाजपा प्रचार में लगी है, लेकिन वसुंधरा राजे चुनाव प्रचार से दूर हैं. पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है,पर वह किसी भी सीट पर नहीं गईं.

Vasundhara Raje News: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उप चुनावों में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, क्योंकि ये प्रदेश की भजनलाल सरकार की पहली परीक्षा है. हालांकि, बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे लोकसभा चुनाव की तर्ज पर इन 7 सीटों के उपचुनाव से खुद को अलग रखे हुए हैं. वसुंधरा राजे अब तक किसी भी सीट पर चुनाव प्रचार के लिए नहीं गई हैं. ऐसे में बीजेपी संगठन और भजन लाल सरकार से वसुंधरा राजे की अदावत का मुद्दा तूल पकड़ रहा है.

राजस्थान की झुंझुनूं, दौसा, देवकी-उनियारा, खींवसर, रामगढ़, चौरासी और सलूम्बर सीटों के उपचुनाव को लेकर बीजेपी पूरी ताकत से मैदान में डटी है. इन 7 में से बीजेपी के पास सलूम्बर इकलौती सीट थी, लेकिन सवाल भजन लाल सरकार की प्रतिष्ठा का है. इसलिए बीजेपी में एक-एक सीट की कमान केंद्रीय मंत्रियों और सांसद समेत प्रदेश के बड़े नेताओं को सौंप रखी है. 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल वसुंधरा राजे
पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी शामिल कर रखा है, लेकिन वसुंधरा राजे ने किसी भी उपचुनाव वाली सीट का दौरा नहीं किया. बताया जाता है कि वसुंधरा राजे सरकार और संगठन दोनों से नाराज हैं. इसलिए वो प्रदेश में बिल्कुल सक्रिय नहीं है. अब प्रदेश के किसी नेता के पास वसुंधरा राजे को लेकर पूछे जाने वाले किसी सवाल का कोई जवाब नहीं है. हालत तो ये हैं कि वसुंधरा राजे को लेकर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल भी वसुंधरा की गैर मौजूदगी को लेकर अलग अलग जवाब देते हैं.

प्रभारी बोलते हैं, "वसुंधरा राजे केंद्रीय नेता हैं. मुझसे भी बड़ी हैं. उनका कार्यक्रम आलाकमान तय करेगा. दूसरी तरफ अध्यक्ष राठौड़ कहते हैं कि वसुंधरा राजे का कार्यक्रम तय होगा, लेकिन बीजेपी की इस अंदरूनी खींचातानी का कांग्रेस पूरा मजा ले रही है. कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह का कहना है कि बीजेपी के किसी भी प्रदेश नेता का कद वसुंधरा जितना बड़ा नहीं है, बस यही दिक्कत है.

वैसे वसुंधरा राजे की उप चुनाव से दूरी बनाए रखने की नीति नई नहीं है. लोकसभा चुनाव के वक्त भी वो सिर्फ अपने बेटे के क्षेत्र तक सीमित रही थीं. इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी वसुंधरा की किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कोई रैली या सभा नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव में सियासी तकरार! हनुमान बेनीवाल के बयान पर दिव्या मदेरणा बोलीं- 'क्या मुझे कुएं में डूबकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget