एक्सप्लोरर

UPSC ने 3 बार खारिज कर दी थी राजस्थान सरकार की फाइल, वरना IAS बन जाता घूसखोर CEO राठौड़

Rajasthan News: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को आईएएस (IAS) बनाने के लिए यूपीएससी (UPSC) को फाइल भेजी थी. यूपीएससी ने फाइल खारिज कर दी थी.

UPSC Rejected Rajasthan Government File: लाखों रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में हत्थे चढ़े बायोफ्यूल अथॉरिटी के सीईओ सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (Surendra Singh Rathore) के प्रकरण में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की पहुंच भी काफी ऊपर तक थी. यही वजह थी कि राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को आईएएस (IAS) बनाने के लिए यूपीएससी (UPSC) को फाइल भेज दी थी. एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार राज्य सरकार की ओर से यूपीएससी को फाइल भेजी गई थी लेकिन तीनों ही बार यूपीएससी ने राज्य सरकार की फाइल को खारिज कर दिया. यूपीएससी अगर सुरेन्द्र सिंह की फाइल खारिज नहीं करती तो आज वो आईएएस अफसर बन किसी जिले का कलेक्टर या किसी विभाग का मुखिया होता. फिलहाल, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को एसीबी (ACB) की ओर से शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

यूपीएससी को 3 बार भेजी गई फाइल 
प्रदेश की अन्य सेवाओं में कार्यरत अफसरों को कैरी फॉरवर्ड नियम के तहत आईएएस में पदोन्नति करने के लिए राज्य सरकार यूपीएससी को फाइल भेजती है. राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए नामों की सूची वाले अफसरों का यूपीएससी इंटरव्यू लेती है. इसके बाद रिक्त पदों के हिसाब से अन्य सेवाओं के अफसरों को आईएएस में पदोन्नति दी जाती है. इसी के तहत पिछले 11 साल में राज्य सरकार की तरफ से तीन बार सुरेन्द्र सिंह राठौड़ का नाम आईएएस में पदोन्नति के लिए यूपीएससी को भेजा गया. यूपीएससी ने हर बार सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के नाम को खारिज कर दिया, इसी वजह से वो आईएएस नहीं बन पाया.

REET 2022: इस दिन से शुरू होंगे रीट परीक्षा के लिए आवेदन, 45000 से अधिक पदों के लिए इन तारीखों पर होगा एग्जाम, जानें डिटेल्स

नाराज हैं अधिकारी 
अन्य सेवाओं से आईएएस में पदोन्नति पर राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के अधिकारी नाराज हैं. आरएएस एसोसिएशन ने राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर इस नियम को गलत बताया है. केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण यानी सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में भी आरएएस एसोसिएशन ने केस दायर कर रखा है. एसोसिएशन का तर्क है कि आरएएस सेवाओं में कार्यरत सीनियर अधिकारियों का प्रमोशन करके आईएएस बनाया जाता है. अन्य सेवाओं से कैरी फॉरवर्ड के जरिए आईएएस में पदोन्नत करने से आरएएस अधिकारियों के हितों पर कुठाराघात होता है. हालांकि, ये मामला फिलहाल कैट में लंबित है.

सियासी रसूख का उठाया फायदा
इंडियन एयरफोर्स में सामान्य सैनिक की पोस्ट से सेवानिवृत होने के बाद सुरेन्द्र सिंह राठौड़ बतौर संविदाकर्मी ग्रामीण विकास विभाग में मैनेजर लग गया. इसके बाद इसने राजनेताओं से संबंध बनाने शुरू किए. सियासी रसूख के चलते उसने बायोफ्यूल प्राधीकरण में मुखिया के पद पर पोस्टिंग करवा ली. इस प्राधिकरण में आने के बाद सुरेन्द्र सिंह ने हर महीने करोड़ों रुपए की धांधली शुरू कर दी. बायोफ्यूल का कारोबार करने वालों से लाखों रुपए की वसूली करने लगा और प्रदेश में नकली बायोफ्यूल बेचने वालों को शह देनी शुरू कर दी. अन्य राज्यों से मिलावटी और घटिया बायोफ्यूल बेचने वालों से प्रतिदिन लाखों रुपए वसूली करके सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बीते 12 साल में 1000 करोड़ रुपए कमा लिए. अधिकतर पैसा बेटे के माइनिंग के व्यापार में लगाए और करोड़ों रुपए की कई प्रोपर्टी खरीद ली. अब एसीबी चल और अचल संपति का ब्योरा जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan: बूंदी में अदालत ने नाबालिग लड़की के किडनैपिंग और रेप मामले में सुनाई 20 साल की सजा, लगाया जुर्माना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget