एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली Z सिक्योरिटी, राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Z Security: गृह मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें जेड सिक्योरिटी दी है. जयपुर के कॉलेज में हंगामे के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत भी वहां मौजूद थे.

Gajendra Singh Shekhawat Z Security: राजस्थान में इसी साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ चुकी हैं. विधानसभा चुनाव से पहले अचानक केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. सुरक्षा बढ़ाने का फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के बाद गृह मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. 

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें यह सुरक्षा राजस्थान में भी दी जाएगी. राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. आखिर केंद्र सरकार के फैसले के पीछे कोई संदेश तो नहीं?

पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में जेड सिक्योरिटी
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा राजस्थान में जेड कैटेगरी की सुरक्षा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को देने का फैसला लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों में जेड कैटेगरी की सुरक्षा पहले से मिल रही थी. अब उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा राजस्थान में भी दी जाएगी.

गौरतलब है कि जयपुर के महारानी कॉलेज में पिछले दिनों हंगामा हुआ था. छात्र नेताओं के बीच जमकर लाते घूसे चले थे और स्टेज तोड़ दिया गया था. उस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत भी वहां मौजूद थे. इस घटना के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो ने शेखावत पर खतरे को देखते हुए. 'थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट' सौंपी थी. उसी के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ सीआरपीएफ के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

दो बार से सांसद हैं गजेंद्र सिंह शेखावत
गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार से सांसद हैं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गिनती इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की लिस्ट में भी नाम शामिल है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी. 2023 के विधानसभा चुनाव बीजेपी जीतती है तो मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2023: इन योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद, चुनावी साल में बेरोजगार युवाओं को मिल सकती है खुशखबरी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget