एक्सप्लोरर

उदयपुर चाकू कांड: देवराज की मौत पर आंसू नहीं रोक पा रहे पिता, अंतिम संस्कार के बीच बोले- 'जो मेरे बेटे...'

Udaipur Violence: मृतक छात्र देवराज के पिता ने कहा कि जो उनके बेटे के साथ हुआ, वो किसी के साथ नहीं होना चाहिए. उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है.

Udaipur Violence: उदयपुर में चाकूबाजी की वारदात में 15 साल का देवराज जिंदगी की जंग हार गया. चार दिन से चल रहे इलाज के बीच सोमवार को देवराज की मौत हो गई. आज (मंगलवार 20 अगस्त) हाई सिक्योरिटी के बीच उसका अंतिम संस्कार हुआ. मृतक के परिवार वालों का क्या हाल होगा, ये सोचना भी मुश्किल है. इस बीच देवराज के पिता का बड़ा बयान आया है.

मृतक के पिता ने कहा कि उनका पूरा भविष्य खत्म हो चुका है. अब उनका बच्चा नहीं रहा, परिवार उसी के सहारे जी रहा था. पिता ने कहा, "मैंने अपना बच्चा खो दिया. मैं चाहता हूं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. मेरे बेटे के साथ जो हुआ वो किसी के साथ नहीं होना चाहिए." देवराज के पिता का कहना है कि उनके बेटे की पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई है.

कड़ी सुरक्षा के बीच देवराज का अंतिम संस्कार
मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच देवराज की बॉडी अस्पताल से उसके घर पहुंचाई गई. सुबह 11.00 बजे के करीब उसका अंतिम संस्कार हुआ. इस दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए शहर भर में पुलिस बल तैनात है. उदयपुर में इंटरनेट भी अगले 24 घंटे के लिए बैन है. वहीं, सरकार ने देवराज के परिवार को मुआवजे के रूप में 51 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया गया है. 

बहन ने बांधी राखी, कुछ समय बाद नहीं रहा देवराज
देवराज की मौत से एक परिवार ने अपना बेटा खोया, लेकिन रक्षाबंधन के दिन एक बहन ने अपना भाई भी खो दिया. देवराज की बहन अस्पताल में उसे राखी बांधने पहुंची. कुछ समय बाद ही छात्र ने दम तोड़ दिया. अब आरोपी सहपाठी पुलिस हिरासत में है और आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: जोधपुर में गुंडाराज! छात्र नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सरिये और लोहे के पाइप से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget