एक्सप्लोरर

Rajasthan Fire: उदयपुर में दर्दनाक हादसा, आग से फसल को बचाने गए किसान की मौत, इलाके में हड़कंप

Udaipur News: परिजन आग पर काबू पाने के बाद राख में से बची फसल अलग कर रहे थे, तभी उन्हें शव का पांव मिला. यह देख सभी सदमे में आ गए और जब पूरी फसल को हटाया गया तो पूरा शव दिखाई दिया.

Udaipur Fire Accident : उदयपुर जिले के फलासिया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक खलिहान में आग लगने पर फसल को बचाने में जुटा किसान जिंदा जल (Burnt) गया. एक तरफ बेमौसम बारिश ने राजस्थान (Rajasthan) के सैकड़ों किसानों की कमर तोड़ दी है. किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर है. वहीं इसी फसल को बचाने के चक्कर में एक किसान ने अपनी जान गंवा दी है.  इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब आग बुझने के बाद वे फसल को हटा रहे थे, तब जला हुआ शव दिखा. 

कैसे हुई घटना
यह घटना जिले के फलासिया थाना क्षेत्र के धरतीदेवी गांव में हुई. थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा ने बताया कि रात करीब नौ बजे क्षेत्र के धरतीदेवी गांव से फोन पर गेहूं की फसल में लगी आग में किसान के जल जाने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. इस घटनास्थल पर मौजूद विनोद  कसौटा ने बताया कि गत दिनों हुई बरसात के चलते परिवार के सहयोग से गेहूं की फसल काट कर खलिहान में एकत्रित कर ली थी. शाम कसौटा पिता प्रकाश कसौटा फसल की रखवाली के लिए खेत पर आ गए थे. रात साढ़े आठ बजे के लगभग अपने दोनों भाइयों के साथ घर पर खाना खा रहे थे, तभी खेत से आग उठती दिखी. तीनों भाई व अन्य परिजन तत्काल खेत की तरफ दौड़े. जब तक खेत पर पहुंचे, तब तक सुखी गेंहू की बालियों ने भीषण आग पकड़ ली थी. स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन फसल जलकर राख हो गई थी.

जली फसल को हटाया तो सदमे में आ गए सभी 
आग पर काबू पाने के बाद जली फसल में से कुछ बची हुई फसल को अलग कर रहे थे. इस दौरान किसी के दिमाग में पिता के बारे में कोई ख्याल नहीं था. परिजन फसल के जले हुए पुलिंदे हटा रहे थे, तभी फसल के नीचे पहले शव का पांव मिला. यह देख सभी सदमे में आ गए. जब पूरी फसल को हटाया गया तो पिता का शव दिखाई दिया. पुलिस ने मृतक के शव को देर रात झाड़ोल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने विनोद कसौटा की रिपोर्ट पर मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी. 

यह भी पढ़ें : Rajasthan: दिल्ली में इन नेताओं से केजरीवाल की ​मुलाकात के क्या है सियासी संकेत, क्या राजस्थान में होने वाला है बड़ा उलटफेर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget