एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रामलला के दर्शन के लिए उदयपुर से 3 फरवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Aastha Special News: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भक्तों का तांता लगा है. राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लोग यहां पहुंच रहे हैं, इसे देखते हुए रेलवे ने आस्था स्पेशल को रिशेड्यूल किया है.

Udaipur News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशबर से भक्त यहां पहुंच रहे हैं. इसी को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को रिशेड्यूल कर दिया है. ये ट्रेन पहले 26 जनवरी को जाने वाली थी, लेकिन उस समय रद्द हो गई थी. यहीं नहीं रेलवे की तरफ से सूचना दी गई है कि उदयपुर से चलने वाली 4 और ट्रेनें भी रद्द रहेंगी.

उदयपुर से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन, उदयपुर से 3 फरवरी को दोपहर 1.25 बजे निकलेगी. ट्रेन अयोध्या धाम अगले दिन 4 फरवरी को दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी. इस दौरान यह ट्रेन चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, जयपुर, आगरा, कानपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. यह ट्रेन 5 फरवरी को फिर रिटर्न होगी और 6 फरवरी को उदयपुर पहुंचेगी.

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अजमेर मंडल के मावली-उदयपुर रेल खण्ड के देवारी-खेमली स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है. इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस वजह से यह ट्रेनें रद्द रहेंगी. 

गाड़ी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा 1 से 15 फरवरी तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी. वह मावली तक संचालित होगी, यानी यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

गाड़ी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 1 से 15 फरवरी तक उदयपुर सिटी की बजाय मावली से संचालित होगी, यानी यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

गाड़ी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 5 और 6 फरवरी को बडी सादड़ी से प्रस्थान करेगी. वह राणा प्रतापनगर तक संचालित होगी. यह रेलसेवा राणा प्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. 

गाड़ी संख्या 09613, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा 5 और 6 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर राणा प्रतापनगर से संचालित होगी. इस दौरान यह रेलसेवा उदयपुर सिटी- राणा प्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: भरतपुर से कल 620 वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा पर भेजेगी भजनलाल सरकार, किस तीर्थस्थल पर जाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget