एक्सप्लोरर

Udaipur News: नए जिले सलूंबर में डूंगरपुर की तहसीलों को शामिल करने की मांग, लोगों ने रैली निकालकर मंत्री से की ये मांग

नए घोषित सलूंबर जिले में डूंगरपुर जिले की तहसीलों को शामिल करने की मांग को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. रैली निकलते हुए सलूंबर पहुंचे और ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी.

Udaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कुछ समय पहले ही राजस्थान में नए जिले बनाने की घोषणा की थी. इसमें उदयपुर जिले के सलूंबर तहसील भी शामिल हैं. नए घोषित सलूंबर जिले में डूंगरपुर जिले की तहसीलों को शामिल करने की मांग को लेकर क्षेत्र के कुछ लोग बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. सैकड़ों लोगों ने रैली निकालते हुए मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांग रखते हुए ज्ञापन दिया. इसमें कोई संगठन या पार्टी नहीं सर्व समाज के लोग शामिल थे. इसमें डूंगरपुर जिले की आसपुर, साबला (बनकोड़ा) क्षेत्र को सलूंबर में शामिल करने की मांग है. लोगों ने ज्ञापन ओएसडी प्रतापसिंह को मुख्यमंत्री, रामलुभाया कमेटी के नाम सौपा.

ज्ञापन में यह रखी मांग

सीएम के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान में 19 नये जिलो का गठन किया गया जिसमें उदयपुर जिले की सलूंबर तहसील भी शामिल है. सलूंबर को जिला बनाने की मांग 1981 से मांग चली आ रही है. उन्होंने आगे बताया कि सलूम्बर जिले में डूंगरपुर जिले से तहसील साबला, आसपुर एवं आसपुर की उपतहसील बनकोडा को सम्मिलित किए जाने की बात सामने आई थी जिससे सभी काफी खुश थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि तहसील साबला, आसपुर एवं आसपुर की उपतहसील बनकोड़ा को डूंगरपुर जिले में ही रखा जायेगा.

इस प्रकार की खबर फैलते ही क्षेत्रवासीयों की खुशियां निराशा में बदल रही है. ऐसे में इन क्षेत्रो को सलुम्बर जिले में शामिल किया जाये जिससे जिला मुख्यालय की दूरी कम होगी व आमजन को इसका लाभ मिलेगा. ज्ञापन देने से पहले सभा हुई जिसमें उपखण्ड कार्यालय के बाहर सभा को सम्बोधित करते हुए  साबला सरपंच मोतीलाल मीणा सहित अन्य ने कहा कि नवगठित सलुम्बर जिले में हमारे क्षेत्र को जोड़ने से विकास व विजन को गति मिलेगी. आशा करते है सरकार सर्वसमाज की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार अच्छा निर्णय लेगी. 

मंत्री से रास्ते में रखी मांग

क्षेत्र के लोगों ने 4 किलोमीटर रैली निकाली और साथ ही में अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे. इस बीच उदयपुर से बांसवाड़ा कैबिनेट मंत्री अर्जुन बामणिया जा रहे थे. लोगों ने वाहन रुकवाया और उनसे मांग की. मंत्री बामणिया ने लोगो की मांग को सरकार तक पहुंचाकर आमजन की मांगों का ख्याल रखने का आश्वासन दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget