एक्सप्लोरर

Udaipur Accident News: हाईवे की रैलिंग तोड़ ट्रक पलटने से दर्दनाक हादसे में चालक की मौत, केबिन में फंसा शव मुश्किल से निकाला

Udaipur Road Accident: चालक की मौके पर ही मौत गयी. भीषण हादसे में सड़क किनारे लगी रैलिंग भी करीब 50 फीट तक टूट गई. ट्रेलर के आगे का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Udaipur News: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव ट्रेलर के केबिन में फंस गया जिससे उसके शरीर के 3 हिस्से हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. कोयले से भरा हुआ ट्रेलर हाईवे की रैलिंग तोड़कर पलट गया. 

केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
गोगुन्दा थाने के एएसआई हेमराज ने बताया कि गोगुंदा से उदयपुर की तरफ जा रहा कोयले से भरा ट्रेलर कीर्ति राज होटल से 200 मीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रेलर में भरा कोयला सड़क पर बिखर गया. साथ ही भीषण हादसे में सड़क किनारे लगी रैलिंग भी करीब 50 फीट तक टूट गई. ट्रेलर के आगे का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

Rita Bahuguna Joshi Book : क्यों मचा है रीता जोशी की किताब पर घमासान? इंदिरा गांधी से लेकर वीपी सिंह पर हुए हैं ये से खुलासे

परिजनों को सूचित किया गया
केबिन में चालक बाड़मेर निवासी प्रकाश कुमार की मौके पर ही मौत गयी. केबिन का अगला हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया. बहुत मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला जा सका. उसके शरीर के तीन हिस्से हो गए थे. शव को एम्बुलेंस की सहायता से उदयपुर के जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

एक और दुर्घटना
ट्रेलर हादसे से हाईवे को वन वे किया गया. इसी दौरान एक कार ने सड़क क्रॉस कर रहें बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिसमें बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे निजी वाहन से गोगुंदा सीएचसी पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार किया गया.

Alwar Temple Demolition: अलवर में मंदिर टूटने पर महासंग्राम, बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा घटनास्थल, कांग्रेस ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget