एक्सप्लोरर

Alwar Temple Demolition: अलवर में मंदिर टूटने पर महासंग्राम, बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा घटनास्थल, कांग्रेस ने किया पलटवार

Temple Demolition In Alwar: अलवर में मंदिर गिराए जाने के मुद्दे पर बीजेपी का एक 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पहुंचा है. वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसके आदेश बीजेपी सरकार में ही पास थे.

Alwar Temple Demolition: राजस्थान के अलवर जिले में 300 साल पुराने 3 मंदिरों पर अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया गया. सोशल मीडिया पर 300 साल पुराने शिव मंदिर को जमींदोज करने का वीडियो तेजी से वायरल हो हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया. बीजेपी ने तुरंत इस मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरना शुरू कर दिया.

अब इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी का एक 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अलवर पहुंचा है. वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाया है, साथ ही पार्टी ने बदले की भावना से कार्रवाई करने का राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा है कि इसे तोड़ने का आदेश बीजेपी सरकार में ही पास हुआ था.

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं चेहरे

बता दें कि बीजेपी के इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, बृजकिशोर उपाध्याय और भवानी मीणा शामिल हैं. वहीं कल भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा है कि ''राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर. करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म.''

Bharatpur: रिश्वतखोरी के मामले में इनकम टैक्स ऑफिसर समेत दो को चार साल की सजा, एसीबी कोर्ट का फैसला

क्या है पूरा मामला

दरअसल अलवर के राजगढ़ में तीन हिंदू मंदिरों को गिराने का मामला सामने आया है. इसमें मास्टर प्लान को लेकर नगरपालिका बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसके बाद 81 लोगों को अप्रैल में नोटिस जारी किए गए थे कि सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमित जगहों को खाली कराया जाएगा. 17 अप्रैल को अतिक्रमण हटाया गया था. घटना का वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी संगठनों की ओर से प्रदर्शन और विरोध शुरू हुआ है. मास्टर प्लान में अतिक्रमण की आड़ में राजगढ़ प्रशासन ने 300 साल पुराने मंदिर को गिरा दिया.

Rajasthan News: विवादों में पॉलिटिकल साइंस के सवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जरूर किसी कांग्रेसी ने सेट कराया होगा प्रश्न पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget