एक्सप्लोरर

Udaipur News: प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति निलंबित, पति को PA बनाने के अलावा और भी हैं आरोप

उदयपुर संभाग में प्रतापगढ़ नगर परिषद की सभापति रामकन्या गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है. रामकन्या गुर्जर कांग्रेस पार्टी से वार्ड सदस्य हैं. पति को अपना पीए बनाने के अलावा कई आरोप हैं. 

Udaipur News: उदयपुर संभाग में प्रतापगढ़ जिले की नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है. स्वायत्त शासन विभाग ने चार आरोपों में प्राथमिक जांच के बाद कार्रवाई की. सोमवार शाम को आदेश आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया. स्वायत्त शासन विभाग ने 3 मार्च को नोटिस भेज जवाब मांगा था. सोमवार को आए निलंबन आदेश में जांच प्रभावित करने की आशंका जताई गई है. रामकन्या गुर्जर कांग्रेस पार्टी से वार्ड सदस्य हैं. पति को अपना पीए बनाने के अलावा कई आरोपों में कार्रवाई हुई है. 

आरोप नंबर एक 
नगर परिषद प्रतापगढ़ के सभापति पद पर रहते हुए दिनांक 19 मार्च 2021 को आदेश जारी कर प्रहलाद गुर्जर को निजी सहायक नियुक्त किया. सभापति को नगर परिषद से संबंधित ऐसे प्रशासनिक और कार्यकारी आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है. नगर परिषद प्रतापगढ़ के स्टाफिंग पैटर्न अनुसार सभापति के लिए निजी सहायक का कोई पद स्वीकृत नहीं है. ऐसी स्थिति में पद के ना होते हुए भी निजी सहायक की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किये गये. 

आरोप नंबर दो 
नगर परिषद के किसी कार्मिक को अपने निजी सहायक के कार्य का आवंटन आयुक्त से करा सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. निजी सहायक के तौर पर अपने ही पति को नियुक्त करना उचित नहीं माना जा सकता है. 

Kota News: हिस्ट्रीशीटर डॉन देवा गुर्जर की हत्या के बाद कोटा में बवाल, समर्थकों ने फूंकी बस, अस्पताल के बाहर पुलिस से भिड़े

आरोप नंबर 3 
आदेश को अतिक्रमित करते हुए स्वयं के हस्ताक्षर से जितेन्द्र कुमार मीणा कार्यवाहक आयुक्त को कार्यमुक्त करते हुए रमेश कुमार परिहार सहायक नगर नियोजक नगर परिषद प्रतापगढ़ को आयुक्त नगर परिषद के पद का कार्य करने हेतु अधिकृत किया गया. आपका आदेश निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर के विपरीत है. 

आरोप नंबर 4 
प्रहलाद गुर्जर के अवैध रूप से नगर परिषद की 1176.24 वर्गफीट भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण मामले में आप आरोपी हैं. निलंबन के सवालों पर सभापति रामकन्या गुर्जर ने मीडिया को बताया कि लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. न्यायिक जांच होने पर सच सामने आ जाएगा. 

Rajasthan: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, बोला- तू चल नहीं तो यहीं मरूंगा, फिर न सुनते ही खुद को लगा ली आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत और आठ घायल; 4 की हालत गंभीर
राजस्थान: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत और आठ घायल; 4 की हालत गंभीर
Kota News: चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Embed widget