एक्सप्लोरर

उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फेशियल क्रीम की डिब्बी से लाखों के सोने के बिस्किट बरामद

Rajasthan: उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. फेशियल क्रीम की डिब्बी में लाखों रुपये के सोने के बिस्किट छुपा रखे थे जिसे पुलिस ने जब्त किया. दो युवकों को पूछताछ के लिए डिटेन किया है. 

Udaipur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना सर्कल में नाकाबंदियां की जा रही है. इस सख्ती में लगातार पुलिस कई अवैध वास्तु जब्त कर रही है. लेकिन उदयपुर पुलिस ने बड़ी और अनोखी कार्रवाई को अंजाम दिया है. 

इसमें फेशियल क्रीम की डिब्बी में लाखों रुपए के सोने के बिस्किट छुपा रखे थे जिसे पुलिस ने जब्त किया और मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है. 

यह हुई कार्रवाई

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि जिलेभर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए नाकाबंदी की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस थाना खेरवाड़ा की टीम द्वारा लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए लगातार एवं सतत नाकाबंदी की जा रही थी. यह नाकाबंदी खेरवाड़ा थाना पुलिस द्वारा अपने सर्कल के क्षेत्र में रानी रोड पर की जा रही थी. 

दो व्यक्ति बैठे हुए थे गाड़ी में
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक सफेद इनोवा कार नम्बर गुजरात के अहमदाबाद से खेरवाड़ा की तरफ आ रही, जिसमे अवैध रूप से सोना ले जाया जा रहा है. 
मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ सतर्कता से नाकाबंदी शुरू की. कुछ समय बाद सूचना के अनुसार एक सफेद इनोवा कार खेरवाड़ा   की तरफ आती नजर आई. हाथ का इशारा देकर रूकवाकर चेक किया तो गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे हुए थे. 

कीमत करीबन 40 लाख रुपये होगी
पूछने पर उन्होंने अपना नाम खेरवाड़ा के ही रहने वाले मगन पटेल और राहुल पटेल बताया. दोनों पुलिस को देख हड़बड़ाने लगे. संदिग्ध लगने पर मौके डिटेन कर थाने लेकर गए. थाने में दोनों की तलाशी ली गई. उनके पास निविया क्रीम की डिब्बियां मिली जिन्हे खोला तो उसने सोने के बिस्किट निकले, जो छुपाकर ले जाएं थे. सोने दस्तावेज मांगे तो उनके पास नहीं थे. सोने के बिस्किट का तोल किया तो उनका वजन करीबन 542 ग्राम निकला, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए होगी. पुलिस ने सोने के बिस्किट को जब्त किया और दोनों युवक को डिटेन किया.

ये भी पढ़ें: मेवाड़-वागड़ पर नजर, उदयपुर में कब है राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत की चुनावी रैली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget