एक्सप्लोरर

Watch: राजसमंद में एक बार फिर खाकी पर वार, युवक ने सरेराह किया कांस्टेबल पर हमला

इससे पहले भी राजसमंद के भीम थाना के कांस्टेबल संदीप पर धारदार हथियार से वार हुआ था. एक बार फिर यहां पुलिस पर हमला हुआ है.

Rajsamand News: उदयपुर हत्याकांड के बाद राजसमंद में एक बार फिर पुलिस पर हमला हो गया. जिले के बदनौर चौराहा पर सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात दिवेर पुलिस थाना के कांस्टेबल भजेराम पर युवक ने लोहे की रॉड हमला कर घायल कर दिया. 

हेड कांस्टेबल ने पीछा कर पकड़ा
हमला करने के बाद युवक ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन हेड कांस्टेबल रामसहाय ने करीब दो किलोमीटर तक पीछाकर आरोपी युवक गजेंद्रसिंह को दबोच लिया. दूसरे पुलिस जवानों ने घायल कांस्टेबल भजेराम को तुरंत भीम के राजकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसे ब्यावर रेफर कर दिया. इस दौरान मौके पर व्यावर सीओ सुमित मेहरड़ा और सिटी थाने का जाप्ता अस्पताल में तैनात रहा. थानाधिकारी गजेंद्रसिंह ने बताया कि कांस्टेबल के हाथ पर गंभीर चोट आई. कांस्टेबल पर वार करने वाले से कड़ी पूछताछ की जा रही है जिससे पता चल सके कि आरोपी ने किसके इशारे पर कांस्टेबल पर हमला किया. 

 

प्लास्टिक के कट्टे में लाया था हथियार
मौके पर तैनात कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि बदनोर चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे. अचानक एक युवक आया और प्लास्टिक के कट्टे से लोहे की रॉड निकाल हमला करने लगा. खुद के बचाव के लिए मौके से हटे तो उसने भजेराम पर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी. हमने सोचा कि भजे राम को जान से मार देगा तो हमने पत्थर फेंके. पत्थर फेंकने पर वह मेरे पीछे दौड़ा तो मैंने लट्ठ घुमाया लेकिन लट्ठ भी कट गया और मैं नीचे गिर गया. वह वार कर ही रहा था कि मैंने लात मारकर दूर किया इतने में अन्य पुलिसकर्मी और लोग मौके में आए और भागते हुए उसे पकड़ा. 

इससे पहले भी हो चुकी घटना
इससे पहले भी राजसमंद के भीम थाना के कांस्टेबल संदीप पर धारदार हथियार से वार हुआ था. उदयपुर हत्याकांड भीम पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से भीम में बाजार बंद कर कर्फ्यू लगा दिया था. फिर भी लोगों की भीड़ जमा हुई. पुलिस भीड़ को समझाइश कर रही थी इतने में एक युवक आया और संदीप के गर्दन पर तलवार से वार कर दिया. वह भी पर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे उसे अजमेर रैफर किया था.

ये भी पढ़ें

Alwar Crime News: दिन दहाड़े बैंक में घुसे, कर्मचारियों को बंधक बनाया और मिनटों में लूट ले गए 1 करोड़

Chittorgarh News: अफीम जब्त करने गए पुलिसवालों पर गहने चुराने का आरोप, दो कांस्टेबल लाइन हाजिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget