एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में पांच दिन बाद चालू हुआ इंटरनेट, जानिए- अब कैसे हैं हालात

उदयपुर में प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू में 12 घंटे की ही छूट दी गई है. संभावना है कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहा तो मंगलवार से उदयपुर पाबंदियों से मुक्त हो जाएगा.

Udaipur Murder Case: उदयपुर में 28 जून को हुए कन्हैया लाल के बर्बर हत्याकांड से फैले तनाव के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होती जा रही है. यही नहीं उदयपुर में 28 जून की शाम से शुरू हुई नेट बंदी में भी राहत दी गई है. आज दोपहर 12 बजे उदयपुर में नेट को चालू कर दिया गया है.

कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील
वहीं उदयपुर अभी भी कर्फ्यू के साए में है क्योंकि प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू में 12 घंटे की ही छूट दी गई है संभावना है कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहा तो मंगलवार से उदयपुर पाबंदियों से मुक्त हो जाएगा. वहीं लोगों का कहना है कि इन पाबंदियों ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण काल के दौरान हुए लॉकडाउन को याद दिला दिया है. बता दें कि 1 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली थी जो शांतिपूर्ण रही थी. इसके बाद अगले दिन 2 जुलाई को प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू में 4 घंटे की राहत दी थी, जो अब बढ़ाकर 12 घंटे करती है.

पुलिस करेगी रूट मार्च
हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त हो गए उदयपुर शहर में फिर से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में शाम पांच बजे पुलिस रूट मार्च करेगी. रूट मार्च में लोगों से अपील की जाएगी की किसी भी प्रकार के अवांछित मैसेज को फॉरवर्ड ना करें और जब तक प्रशासन की तरफ से पुख्ता नहीं किया जाता तब तक उसे सच ना मानें. इधर कलेक्टर ताराचंद मीणा और कलेक्टर विकास शर्मा ने नेट चालू होते ही वीडियो जारी किया जिसमें शांति कायम रखने की अपील की. 

ग्रामीण क्षेत्र में खुले सरकारी स्कूल
राज्य सरकार की तरफ से 24 जून से ही सरकारी स्कूल को खोल दिया गया था, लेकिन 28 जून को हुए घटनाक्रम के बाद ग्रामीण क्षेत्र में 2 दिन तक स्कूल बंद रहे और फिर ग्रामीण क्षेत्र में एक जुलाई से स्कूल खोल दिए गए थे. हालांकि शहरी क्षेत्र अभी तक कर्फ्यू की जद में हैं. इसी कारण जो क्षेत्र कर्फ्यू में आ रहे हैं उन्हें 4 जुलाई से खोला गया लेकिन इनका समय सुबह 8:30 बजे से लेकर 2 बजे तक किया गया है, क्योंकि कर्फ्यू सुबह 8 से रात 8 बजे तक लागू है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर एक बजे तक चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Udaipur Murder Case: उदयपुर में आज कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील, रात आठ बजे तक रहेगी छूट

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना 106 नए केस मिले, 948 हुए एक्टिव मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget