एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड का सातवां आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Udaipur Case News: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल के हत्याकांड से जुड़े सातवें आरोपी फरहाद शेख उर्फ बबला को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने इस हत्यकांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Udaipur Murder Case: उदयपुर में 28 जून को हुए कन्हैया लाल साहू के आतंकी हत्याकांड का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. जांच अपने पास लेने वाली नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी तह तक जाकर मामले से जुड़े आरोपियों को दबोच रही है. इसी क्रम में एनआईए ने रविवार को सातवें आरोपी फरहाद शेख उर्फ बबला को गिरफ्तार किया है. एनआई की बबला से पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारियां सामने आई है. आरोपी बबला शहर के पटेल सर्कल पर माशा अल्लाह नाम से चिकन का ठेला लगाता था. साथ ही कन्हैया लाल के साथ ही 5 अन्य लोगों की रेकी की थी जिन्होंने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर मैसेज किये थे. 

16 जून को हुई थी सीक्रेट मीटिंग

आरोपी बबला से पूछताछ में सामने आया कि 16 जून को पटेल सर्कल पर एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी जिसमें बबला ने ही रियाज अत्तारी को वीडियो बनाने के लिए कहा था. पटेल सर्कल और सवीना इलाके में चिकन लॉरी चलाने वाले बबला ने खुद के अलावा 5 अन्य लोगों से कन्हैया लाल भी रैकी करवाई थी. बबला को रियाज का करीबी और दावत-ए-इस्लामी का सदस्य बताया गया है. आर्थिक रूप से सक्षम बबला ने सिलावटवाड़ी, सवीना, खांजीपीर और मल्लातलाई के 50 से ज्यादा युवाओं की गैंग बना रखी है. 

Jodhpur News: पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, करीब 18 घंटे बाद CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

मुख्य आरोपियों को करता था फंडिंग

यह भी सामने आया है कि बबला आर्थिक रूप से सक्षम था. इसी कारण आतंकी घटना के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को फंडिंग करता था, जिसकी भी जांच की जा रही है. साथ ही रियाज और गौस की कॉल डिटेल में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. दोनों की पाकिस्तान के 18 नंबरों पर लंबी बातचीत सामने आई है. इन नंबरों से देश के कई राज्यों के 300 लोग लगातार संपर्क में हैं, जो दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े होना बताए जा रहे हैं. एनआईए ने सभी को राडार पर ले रखा है. मुख्य आरोपी रियाज, गौस और सहयोगी मोहसिन पुत्र जफ्फार, मोहसिन, आसिफ, वसीम अली को पहले से ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

Nehru परिवार पर टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश होंगी Payal Rohtagi, ढाई साल पहले मिली थी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget