एक्सप्लोरर

Jodhpur News: पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, करीब 18 घंटे बाद CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

Jodhpur CRPF Training Center: जोधपुर CRPF प्रशिक्षण केंद्र में जवान नरेश जाट अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर में बंद हो गया. इसके बाद जवान ने लाइट मशीनगन से गैलरी में आकर हवाई फायर करना शुरू कर दिया.

Rajasthan News: जोधपुर सीआरपीएफ (CRPF) प्रशिक्षण केंद्र में रविवार शाम 5:00 बजे से सीआरपीएफ जवान नरेश जाट अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर में बंद हो गया. वह रुक रुक कर जार हवाई फायर करता रहा. नरेश जाट ने सरेंडर होने के लिए शर्त रखी जिसके बाद आईजी मौके पर पहुंचे. इसके करीब 18 घंटे बाद सीआरपीएफ के जवान नरेश जाट ने खुद को गोली मार ली है. जब जवान ने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया था उस समय घर में उसकी पत्नी और 6 साल की बच्ची भी थी. इसके बाद जवान ने लाइट मशीनगन से गैलरी में आकर हवाई फायर करना शुरू कर दिया.

पुलिसकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पास जाने की कोशिश की, लेकिन एलएमजी के सामने किसी की हिम्मत नहीं हुई. ऐसे में पुलिस लाउडस्पीकर से ही अनाउंस कर जवान को समझाने की कोशिश की. बुलेटप्रूफ जैकेट पहने कमांडो भी जवान नरेश जाट तक नहीं पहुंच पाए.

सरेंडर करने के बजाय खद को गोली मार ली

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में नरेश जाट के साथ संपर्क कर समझाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन जवान एक भी बात मानने को तैयार नहीं था. जवान के पिता, ससुराल के रिश्तेदार और दोस्तों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन जवान के अंदर इतना गुस्सा था कि वो किसी की भी बात मानने को तैयार नही था. 18 घंटे से भी अधिक समय तक सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्र में जवान का हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा आखिरकार जवान ने सरेंडर करने की बजाय अपनी जान ले ली. ठोड़ी के नीचे एक बंदूक लगाकर खुद को मौत के हवाले कर दिया. जवान के पास लाइट मशीनगन थी. नरेश ने इस मशीनगन से कई राउंड हवाई फायर भी किए.

पुलिस कमिश्नर ने ये बताया

जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने बताया कि जवान नरेश जाट पहले से भी परेशान था. इसको लेकर पहले भी शिकायतें थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोई भी उसके पास जाने की कोशिश करता था उस पर हमला करने की कोशिश करने लगता था. आखिरकार सरेंडर करने के 18 घंटे बाद जवान नरेश जाट ने खुद को गोली मार ली. उसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया. जवान की पत्नी का रो-रो कर बुर हाल है.

छुट्टी नहीं मिलने से नाराज था

डीसीपी ईस्ट अमृता दुहान ने बताया कि जवान नरेश जाट अपने परिवार के साथ अपने घर में बंधक बन गया और हवाई फायरिंग करने लगा. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को समझाने लगी.  इस दौरान समझाए जाने के बावजूद भी जवान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पा रहा था और आखिरकार उसने खुद को गोली मार ली. नरेश जाट अधिकारी और सिस्टम से नाराज चल रहा था. छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वह बहुत नाराज था.

Rajasthan के खिलाड़ियों के लिए सरकार का तोहफा, शानदार प्रदर्शन पर मिलेगी गवर्नमेंट जॉब और मुफ्त जमीन

Nehru परिवार पर टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश होंगी Payal Rohtagi, ढाई साल पहले मिली थी जमानत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget