एक्सप्लोरर

Udaipur News: ज्वेलर्स की दुकान में लूट और हत्या की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष, बाजार बंद रख किया प्रदर्शन

Udaipur Loot News: 21 मार्च की दोपहर शहर के व्यस्ततम अशोक नगर रोड पर स्थित जैनम ज्वेलर्स में 3 आरोपी घुसे और शो रूम मालिक की हत्या कर दी. व्यापारियों में इसे लेकर रोष है.

Udaipur Jewellery Shop Loot Update: उदयपुर में सीआईएसएफ जवान सहित तीन आरोपियों द्वारा ज्वेलर्स की दुकान ने घुस लूट और व्यापारी की हत्या के मामले ने विरोध हो रहा है. व्यापारियों ने इस विरोध के चलते बाजार बंद भी रखा.

यहीं नहीं कलेक्ट्री पर व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया और एसपी को ज्ञापन भी दिया है. इधर मामले में फरार दो आरोपियों को पकड़ने में अब तक पुलिस नाकाम है. पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. दोनों आरोपियों के फोटो और नाम सामने आ चुके हैं. 

व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी
56 साल के सोना चांदी व्यापारी अनिल जैन की हत्या और दुकान लूट मामले में सराफा व्यवसायियों ने अपना विरोध किया है. उन्होंने सुबह से 12 बजे तक पूरा सराफा बाजार बंद रखा और 3 बजे जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन करने के बाद उदयपुर एसपी को ज्ञापन दिया है. सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. ज्ञापन में हमने मांग रखी है की जघन्य हत्याकांड में बचे हुए अपराधियों की तुरन्त गिरफ्तारी कर उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.

साथ ही भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए सभी सर्राफा बाजार में बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी नियमित गश्त के लिए उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि पूर्व में सी.एल.सी. बैठक में सर्राफा एसोसिएशन द्वारा निरन्तर दिन में दो गनमेन गश्त के लिए उपलब्ध कराने की कहा गया था लेकिन नहीं हुआ. 

लोगों की जागरूकता से पकड़े गए
बता दे की 21 मार्च दोपहर को शहर के व्यस्ततम अशोक नगर रोड पर स्थिति जैनम ज्वेलर्स ने 3 आरोपी घुसे और शो रूम मालिक की हत्या की. इसके बाद आरोपी भागे जिसमे से एक ने राहगीर युवक से स्कूटी लूटने के लिए तीन फायर किए. लोग इकट्ठे हुए और उसे पकड़ धुनाई की. पुलिस आई और थाने के गई लेकिन आरोपी युवक ने वहां भी पुलिस पर बंदूक तानी तो इंस्पेक्टर ने आरोपी की थाई पर गोली मारी और पकड़ा.

वहीं इस मामले में दो आरोपी फरार है. हरियाणा के रोहतक निवासी विकास चौधरी को गिरफ्तार के बाद पूछताछ में बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए एक दिन पहले उदयपुर में आए और रेकी की. वही वारदात के बाद गुजरात भागने वाले थे. अब पुलिस ने दो आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: भरतपुर में होली पर धूमधाम से निकली महामूर्खाधिराज की शोभायात्रा, सालों पुरानी है ये परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget