एक्सप्लोरर

Gangaur Festival 2024: उदयपुर में कल से शुरू होगा गणगौर जश्न, फेस्टिवल में होंगी यह प्रतियोगिताएं

Gangaur Festival 2024 Date: मेवाड़ का मशहूर गणगौर फेस्टिवल गुरुवार से शुरू हो रहा है. इस फेस्टिवल के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं. इसमें बड़ी संख्या पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है.

Udaipur Gangaur Festival 2024: राजस्थान का उदयपुर शहर पूरी दुनिया में अपनी प्राकृति सौंदर्यता और खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर है. उदयुपर कल यानी गुरुवार (11 अप्रैल) से एक फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है. यह सामान्य नहीं उदयपुर का सबसे प्रसिद्ध फेस्टिवल है, जो देश और दुनिया में पसंद किया जाने वाला मेवाड़ फेस्टिवल है. 

गणगौर पर होने वाले इस फेस्टिवल में गुरुवार से तीन दिन तक उदयपुर में पर्यटकों का हुजूम देखने को मिलेगा. यह सिर्फ उदयपुर शहर ही नहीं, बल्कि संभाग के राजसमंद जिले में भी धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको पर्यटन विभाग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी प्रमोट किया जा रहा है. 

गणगौर घाट पर होगा मुख्य कार्यक्रम
मेवाड़ फेस्टिवल गणगौर पर किया जाता है. कल महिलाएं शिव पार्वती के स्वरूप गणगौर को सिर पर उठाकर गणगौर घाट पर लाएंगी और पिछोला झील के किनारे पूजा अर्चना करेंगी. इसमें मेवाड़ का रंग, संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी. इसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में मेवाड़ के पारंपरिक कला, संस्कृति, संगीत और नृत्य का उत्सव दिखेगा. इस दौरान गणगौर घाट पर कई तरह की एक्टिविटी, सांस्कृतिक संध्या, आतिशबाजी, प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 

फेस्टिवल का यह है मुख्य आकर्षण
इस फेस्टिवल में गुरुवार को गणगौर की पूजा के अलावा पिछोला झील में शाही सवारी निकाली जाएगी. शाही नाव में राजपरिवार का दृश्य दिखेगा. इसके अलावा 12 अप्रैल को विदेशी युवक युवतियों की डांस प्रतियोगिता होगी. इसमें विदेशी युवक युवतियां राजस्थानी पोशाक पहन डांस करते दिखेंगे. डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विदेशी युवक और युवतियां कई दिनों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. 13 अप्रैल को उदयपुर जिले के गोगुंदा तहसील में ग्रामीण हाठ बाजार का सांक्रतिक संध्या और आतिशबाजी के साथ समापन होगा. 

फेस्टिवल के लिए की जाती है विशेष तैयारी
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना का कहना है कि उदयपुर का यह मेवाड़ फेस्टिवल देश और दुनिया में काफी प्रसिद्ध है. इसके लिए अलग-अलग देशों के टूरिस्ट के कॉल आते हैं और वे फेस्टिवल के बारे में पूछते हैं. पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना के मुतबिक, इसको लेकर विशेष तैयारियां की जाती हैं. उन्होंने बताया कि विदेशी युवक युवतियों के लिए ही स्पेशल डांस प्रतियोगिता रखी जाती है. इसमें तीन दिनों तक मेवाड़ की संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की इस सीट पर रविंद्र भाटी ने रोचक बनाया मुकाबला, BJP के दिग्गजों को संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget