एक्सप्लोरर

Rajasthan: पूर्व सांसद भानु शास्त्री ने पूरे राजस्थान घूमकर जमा किए थे 30 हजार रुपये, जानिए क्यों करना पड़ा ऐसा?

Rajasthan News: रुपए जमा करने के लिए पार्टी में योजना बनी कि हाईकोर्ट के फैसले की पुस्तिका छपवाकर पूरे प्रदेश का दौरा व सभाएं कर जनजागरण करें और पुस्तिका एक रुपये में बेच राशि एकत्र करनी चाहिए.

Udaipur News: राजस्थान में वर्तमान राजनीति (Politics) की बात करें तो सभी जानते हैं कि चुनाव से पहले भारी फंडिंग होती है और पैसा बहाया जाता है. लेकिन, 70 के दशक की बात करें तो पार्टियां फंड के लिए तरसती थीं. ऐसा ही एक किस्सा हुआ था जनसंघ जो अब बीजेपी (BJP) है के नेता के साथ. उन्हें मात्र 30 हजार रुपए के लिए पूरे राजस्थान (Rajasthan) का दौरा करना पड़ा था.

सुप्रीम कोर्ट में करनी थी अपील
मात्र 30 हजार रुपए एकत्र करने के लिए पार्टी के नेता को पूरे राजस्थान का दौरा करना पड़ा. वह नेता हैं जनसंघ जो अब भाजपा है के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद भानु कुमार शास्त्री. उन्हें चुनाव अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 30 हजार रुपए की जरूरत थी, जिसे इकट्ठा करने के लिए भानु कुमार शास्त्री जो उदयपुर से सांसद थे, वह पूरे राजस्थान घूमे थे. आइए, जानते हैं क्या है किस्सा.

तत्कालीन सीएम से ली थी चुनावी टक्कर
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व सदस्य विजय प्रकाश विप्लवी (जो स्वयं दीर्घ अवधि तक भानु कुमार शास्त्री के सहयोगी रहे) ने यह संस्मरण साझा किया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया का मुकाबला जनसंघ के नेता भानु कुमार शास्त्री से हुआ. मोहनलाल सुखाडिया जी कडी टक्कर में लगभग एक हजार वोट से चुनाव जीत गए.

शासन के प्रभाव से चुनाव से दो तीन दिन पूर्व बिना टेंडर के शहर के शक्तिनगर का नाला बनवाने सहित अन्य चुनावी अनियमितता के खिलाफ भानु कुमार शास्त्री ने राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दायर की.

हाईकोर्ट ने मोहनलाल सुखाड़िया की निंदा की 
हाईकोर्ट ने चुनाव में गलत आचरण के लिए मोहनलाल सुखाड़िया पर टिप्पणी करते हुए इसकी निंदा की, लेकिन चुनाव खारिज नहीं किया. शास्त्री की ओर से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण रस्तोगी (जयपुर) ने की थी, जो बाद में संघ में राजस्थान क्षेत्र के संघचालक भी रहे. उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिये उस समय 30 हजार रुपयों की आवश्यकता थी. उस समय यह राशि कम नहीं थी. 

पार्टी की बैठक में बनी योजना
रुपए जमा करने के लिए पार्टी में योजना बनी कि हाईकोर्ट के फैसले की पुस्तिका छपवाकर पूरे प्रदेश का दौराकर सभाएं कर जनजागरण करें और यह पुस्तिका एक रुपये में बेचकर यह राशि एकत्र करनी चाहिये. योजना कारगर रही. पूरे प्रदेश में शास्त्री ने दौरा करके सभाएं भी कीं और राशि भी एकत्र हुई. इस अभियान में उदयपुर से जनसंघ के वरिष्ठ नेता पूरण अग्रवाल शास्त्री भी साथ रहे.

यह भी पढ़ें: Chittorgarh Murder: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति का किया मर्डर, साजिश ऐसे रची कि दफनाने से चंद लम्हा पहले हुआ हत्या का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget