एक्सप्लोरर

Udaipur Farmer Died: उदयपुर में गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन में फंसा किसान का गमछा, मौके पर मौत

उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते वक्त किसान का गमछा मशीन में फंस गया. मशीन ने किसान को अंदर खींच लिया और उसका घुटना कट गया. किसान की मौके पर ही मौत हो गई.

Udaipur Farmer Died: इन दिनों हर खेत में रबी की फसल (Rabi Crop) की कटाई चल रही है. उदयपुर संभाग की बात करें तो इसमें सोयाबीन (Soyabean) और गेहूं (Wheat) मुख्य फसले हैं. ऐसे में थ्रेसर मशीन के जरिए गेहूं निकालने का काम चल रहा है. इसी गेहूं को निकालते वक्त उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में दर्दनाक घटना हो गई. यहां थ्रेसर मशीन (thresher machine) से गेहूं निकालते वक्त किसान का गमछा मशीन में फंस गया.

हालत ये हो गई कि मशीन ने किसान को अंदर खींच लिया जिससे उसका घुटना कट गया.  यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि आसपास खड़े किसान भी उसे बचा न सके और किसान की मौत हो गई.

थ्रेसर मशीन ने उड़ाए शरीर के चिथड़े
दरअसल यह घटना बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के बड़वास बड़ी गांव में हुई. यहां अल्पेश नाम का किसान गेहूं फसल की कटाई के बाद जमा हुई पुलिया को थ्रेसर मशीन में डाल रहा था. आस पास अन्य किसान भी काम कर रहे थे. अचानक अल्पेश ने जो गमछा अपने गले में डाल रखा था वह मशीन के पट्टे में आ गया. कुछ ही सेकेंड में मशीन ने अल्पेश को अंदर खींच लिया. इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए. थ्रेसर मशीन में अल्पेश का शरीर घुटनो तक पहुंचा था और मशीन बन्द हो गई. इधर जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह दौड़कर आए लेकिन तब तक अल्पेश की मौत हो गई.

मौके पर ही हो गई मौत
इस घटना के बाद अल्पेश के परिवार सदस्य पहुंचे. परिवार में शोक का माहौल है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थ्रेसर मालिक और पुलिस पहुंची. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला और हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया. डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर में एक केंद्र पर बिजली काटकर यूजीसी नेट परीक्षा रोकी, NTA ने उठाया यह कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget