एक्सप्लोरर

Udaipur Clash: उदयपुर में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई तलवारबाजी और आगजनी, पूरा शहर छावनी में तब्दील

Udaipur Clash News: उदयपुर के तीज का चौक इलाके में सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया. घटना में तलवारबाजी, पथराव और आगजनी हुई.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में दो पक्षों में झड़प हो गई. इस दौरान जमकर तलवारबाजी और आगजनी हुई. फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन पूरा शहर अभी छावनी में तब्दील है. उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. अभी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.

क्या है मामला?
ये मामला गुरुवार (15 मई) को तीज का चौक इलाके में सब्जी खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई. इस दौरान तलवारबाजी, पथराव और आगजनी हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है.

झड़प की सूचना मिलते ही धानमंडी थाना क्षेत्र समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी के नेतृत्व में रातभर कड़ी मशक्कत कर हालात को काबू में लाया गया. हिंसा के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ और ठेलों को आग के हवाले किया गया। तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में छावनी जैसा माहौल है और लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अस्पताल में भर्ती है घायल
घायल सब्जी विक्रेता को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि अब तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें- प्रशासन
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन, ऐहतियातन पुलिस बल तैनात है और पूरे शहर में सतर्कता बरती जा रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget