एक्सप्लोरर

Jaipur News: बेटे ने रुकवाया मां का अंतिम संस्कार, चिता पर लेटा, करने लगा ऐसी मांग; लोग हो गए हैरान

Jaipur Latest News: राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ में मां की चिता पर बेटे ने गहनों की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा किया. पारिवारिक विवाद के चलते अंतिम संस्कार को रोकना गांव में चर्चा का विषय बन गया.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के लीला का बास की ढाणी गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के अंतिम संस्कार को महज गहनों की मांग को लेकर 2 घंटे तक रोक दिया. यह घटना 3 मई की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, गांव की भूरी देवी, जो कि दिवंगत चितरामल रैगर की पत्नी थीं, का 3 मई को निधन हो गया. उनके 7 बेटों में से 6 बेटे गांव में एक साथ रहते हैं, जबकि पांचवें बेटे ओमप्रकाश का परिवार अलग रहता है. बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश और उसके भाइयों के बीच वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है.

श्मशान घाट पहुंचते ही बेटे ने किया विरोध
गांववालों के अनुसार, भूरी देवी की मौत के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत घर पर पूजा-पाठ के बाद उनके शरीर से चांदी की चूड़ियां और अन्य गहने उतार लिए गए और अंतिम यात्रा शुरू की गई. यह गहने सबसे बड़े बेटे गिरधारी को सौंप दिए गए. शव यात्रा में ओमप्रकाश भी शामिल था, लेकिन जैसे ही शव श्मशान घाट पहुंचा और चिता सजाई जाने लगी तो ओमप्रकाश ने अचानक विरोध शुरू कर दिया. उसने चिता की लकड़ियों पर लेटते हुए मांग की कि जब तक उसकी मां के चांदी के कड़े और अन्य गहने उसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने देगा.

बेटे ने गहने मिलने के बाद बोने दिया मां का अंतिम संस्कार
गांववालों और अन्य परिजनों ने उसे शांत करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. आखिरकार करीब 2 घंटे की खींचतान के बाद परिवार वालों ने गहने श्मशान स्थल पर लाकर ओमप्रकाश को सौंपे, तब जाकर वह चिता से उठा और भूरी देवी का अंतिम संस्कार हो सका. हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget