एक्सप्लोरर

Udaipur News: कैंसर के ऑपेरशन के बाद चली गई थी आवाज आज सालों के बाद फिर से बोल पा रहे हैं शिक्षक, जानें कैसे हुआ चमत्कार

Udaipur News: बांसवाड़ा के लाम्बापारड के शिक्षक के गले का ऑपेरशन 25 साल पहले हुआ था, डॉक्टर ने कहा था बोल नहीं पाएंगे, लेकिन आज इतने सालों के बाद डकार के साथ पहला शब्द निकला राम.

Udaipur News:  कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. ऐसा ही जज्बा बांसवाड़ा के लाम्बापारडा गांव के शिक्षक जोझार सिंह में देखने को मिला है. 25 साल पहले आवाज बैठने पर डॉक्टर ने गले का कैंसर बताया और ऑपेरशन कर कंठ और स्वर पेटी निकाली थी. यह भी कहा था कि कभी बोल नहीं पाएंगे. फिर भी शिक्षक जोझार सिंह ने हार नहीं मानी और प्रयास करते रहे. ढाई साल लगातार मेहनत की और डकार के साथ बोलने की शुरुआत की. पहला शब्द निकला राम और फिर कृष्ण. अब वह धीमी आवाज में साफ बोल रहे हैं जिसे डॉक्टर ने चमत्कार बताया है.

जोझार सिंह से एबीपी ने बात की और उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले गले में तकलीफ हुई और आवाज बैठ गई थी. बोलने में परेशानी होने पर परिवार सदस्यों ने डॉक्टर के पास जाने को कहा. गुजरात का मोडासा क्षेत्र पास ही पड़ता है तो वहां गए. डॉक्टर ने टेस्ट किया तो गले का कैंसर बताया. फिर उन्होंने ही अहमदाबाद में ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर जयवीर सिंह ने मिलने को कहा. वहां परिवार सदस्यों के साथ गया तो उन्होंने भी टेस्ट किया जिसमें कैंसर ही बताया. डॉक्टर जयवीर सिंह ने ऑपेरशन करने को कहा तो उन्हें मैंने पूछा जिंदा तो रहूंगा ना. डॉक्टर ने कहा 99%ऑपेरशन सफल होगा लेकिन आवाज और सूंघने की शक्ति चली जाएगी. डॉक्टर की बात सुनकर झटका लगा लेकिन ऑपेरशन कराने का निर्णय लिया.

उनके पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपेरशन के बाद बोल नहीं पा रहे थे पापा तो मायूस हो गए.  फिर भी मन में राम-राम-राम नाम जपते थे. कुछ काम होता था तो पेपर पर लिखकर बताते थे. करीब सालभर बाद एक दिन अचानक डकार के साथ उनके मुंह से राम शब्द निकला. सभी सुनकर खुश हुए. फिर वह लगातार इसी प्रकार से बोलने का प्रयास करने लगे. धीरे-धीरे शब्द निकलने लगे. जितेंद्र ने कहा कि जिस प्रकार से सामान्य व्यक्ति बात करते हैं वैसे नहीं कर पाते लेकिन कोई भी समझ सकता है कि वह क्या बोल रहे हैं.

जब बोलने लगे तो डॉक्टर जयवीर सिंह के पास गए तो उन्होंने कहा ऐसा पहली बार हुआ है, यह चमत्कार है. डॉक्टर ने चेक किया और सब कुछ स्वस्थ पाया. डॉक्टर ने यह भी कहा कि अहमदाबाद में रुक जाओ और इसी ऑपेरशन में जो लोग हिम्मत हार जाते हैं उन्हें हिम्मत देने का काम करें. आज जोझार सिंह अच्छे से बोल रहे हैं और कोई परेशानी नहीं है, उनके गले में छेद है जहां से सांस लेते हैं. 

इसे भी पढ़ें :

Udaipur News: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दी उदयपुर में दस्तक, महिला सहित तीन लोग मिले पॉजिटिव

Rajasthan News: उदयपुर में ऐसी जगह जहां मगरमच्छों के पास टूरिस्ट गुजारते हैं रात, जानिए यहां की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget