एक्सप्लोरर

Udaipur: एडीजी ने उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, कहा- ट्रेन और पैसेंजर पर था टारगेर

Rajasthan News: पुलिस ने इस मामले में 4 संदिग्ध युवकों को डिटेन किया जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही. इस मामले को लेकर एडीजी ने अधिकारियों की बैठक भी ली.

Udaipur-Ahmedabad Railway Track Blast: उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात ब्लास्ट मामले में घटना स्थल का मुआयन करने के लिए मंगलवार को एटीएस-एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ब्लास्ट की जगह का निरीक्षण किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि ट्रेन और पैसेंजर को टारगेट किया जा रहा था. पुलिस ने मामले में 4 संदिग्ध युवकों को डिटेन किया जिनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस अधिकारी सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मामले का जल्द खुलासा भी कर दिया जाएगा. 

क्या कहा एडीजी राठौड़ ने?

एडीजी अशोक राठौड़ ने कहा कि मौके पर जाकर जांच की गई लेकिन अभी जांच में कुछ प्रश्न बाकी हैं, जिन पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह साफ है कि जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा. उन्होंने ट्रेन और पैसेंजर को टारगेट करने के सवाल पर कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह गतिविधि की गई. हालांकि अभी इसके पीछे किसका हाथ है वह सामने नहीं आया है. मामले की जांच चल रही है और जल्द खुलासा हो जाएगा. मौके पर एडीजी के साथ उदयपुर रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी विकास कुमार सहित पुलिस जाब्ता था. रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद एडीजी अशोक राठौड़ ने अधिकारियों की बैठक भी ली. 

दो ट्रेन का संचालन होता है

उदयपुर से गुजरात के असवार तक 31 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद दो ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. एक ट्रेन उदयपुर से शाम को 5 बजे चलती है जो असावरा रात 11 बजे पहुंच जाती है. वहीं दूसरी ट्रेन सुबह 6 बजे असावरा से चलती है जो उदयपुर करीब 12.30 बजे पहुंच जाती है. ग्रामीणों के अनुसार ब्लास्ट की आवाज शनिवार रात 8 बजे के आसपास आई थी. ऐसे में शाम की उदयपुर से निकलने वाली ट्रेन शाम 7 बजे ही डूंगरपुर पहुंच जाती है. मतलब ब्लास्ट के कई समय पहले यह ट्रेन निकल चुकी थी.

अब असावरा से निकलने वाली ट्रेन की बात करें तो वह सुबह निकलती है. ऐसे में संभावना जता सकते हैं कि अगर ट्रेन टारगेट थी तो गुजरात के असावरा से आने वाली ट्रेन हो सकती थी. इसी ट्रेन को डूंगरपुर के आसपास ही रोक दिया गया था. अगर ट्रेन नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Udaipur-Ahmedabad Track Blast: 5 फुट लंबे व्यक्ति की हो रही तलाश, 111 गिरफ्तार, सर्च में लगे 500 पुलिसकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget