एक्सप्लोरर

Train Ticket Alert: जनरल कोच की टिकट अब ऑनलाइन करा सकते हैं बुक, रेलवे ने तैयार किया मोबाइल एप, कैसे करें बुक यहां जानें?

Rajasthan News: रेलवे ने अनारक्षित सीटों यानी जनरल कोच के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू की है. रेलवे ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसका नाम है यूटीएस ऑन मोबाइल एप

UTS On Mobile App: ट्रेन का सफर करते है, जिसके लिए अगर रिजर्वेशन करवाना हो तो आईआरसीटीसी के माध्यम से कर लेते हैं, लेकिन यह होता है लंबे रूट के लिए. स्टेशन पर टिकट काउंटर पर हमेशा लंबी कतारें देखने को मिलती है, वह जनरल कोच की अनारक्षित सीटों की टिकट खरीदने के लिए लगी रहती है. अब यह कतारें कम हो जाएगी क्योंकि रेलवे ने इन अनारक्षित सीटों के लिए समाधान निकाला है. वह है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का.
 
रेलवे ने एक मोबाइल एप लॉन्च की है जिसका नाम है यूटीएस ऑन मोबाइल एप (UTS On Mobile App). फिलहाल इस लॉन्च किए समय हो गया है लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में कम यात्री उपयोग में ले पा रहे हैं. जानते हैं क्या है यह मोबाइल एप?
 
एक माह में 51 हजार यात्री जुड़े 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सुनील कुमार महला ने बताया कि इस मोबाइल एप से कहीं भी अनारक्षित सीटों को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. अजमेर रेल मंडल की बात करे तो यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप  का उपयोग करते हुए जुलाई 2023 में मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से अनारक्षित टिकट के रूप में 51,316 यात्रियों ने टिकट बुक किया जिससे 11,64,060 रुपए की आय अर्जित की गई. यात्री इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ज्यादा से ज्यादा फायदा लें. इस एप का उपयोग स्टेशन के 20 किलोमीटर के दायरे में भी हो पाएगा और टिकट बुक करवाने पर 3% तक छूट भी मिल सकती है.
 
लंबी लाइन से निजात दिलाएगी यह मोबाइल एप
 
उन्होंने बताया कि आज के डिजीटल युग में जहां अधिक कार्य व्यक्ति अपने मोबाईल फोन से संचालित कर लेता है, ऐसी स्थिति में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग स्मार्ट फोन द्वारा होना आम आदमी के लिए एक बड़ी सुविधा है.
यूटीएस मोबाइल एप पर टिकट बुक करने से यात्रियों को टिकट खिड़की की लम्बी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलता है. इससे ना सिर्फ यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के लिए स्टेशन पर लम्बी कतारों से मुक्ति मिलती है बल्कि टिकट काउण्टर पर भीड़ में जेब कटने या अधिक नगद साथ रखने की समस्या से भी निजात मिलती है. मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर अनावश्यक रूप से जल्दी स्टेशन पहुचने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे यात्रियों का समय बचता है तथा ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट के फेर में गाड़ी छूटने की चिंता से मुक्ति मिलती है.  
 
मोबाइल ऐप का उपयोग ऐसे करें
 
- टिकिट बुक करने के लिए लॉगिन करें.
- लोग इन आई.डी. मोबाइल नम्बर में रजिस्टर करें.
- मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें.
- टिकिट बुक करने के लिए आर-वालेट का उपयोग करें.
- आर-वालेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग, यूपीआई अथवा यू.टी.एस. काउन्टर द्वारा रिचार्ज करें.
 
मोबाइल ऐप पर यह है सुविधाएं
 
- अनारक्षित टिकिटों की बुकिंग.
- सीजन टिकिट जारी एवं नवीनीकरण करें.
- पेपर टिकिट एवं पेपरलेस टिकिट दोनों प्रकार के टिकिट प्राप्त किये जा सकते हैं.
- आर-वालेट की शेष रकम चेक करें.
- आवश्यकतानुसार प्रोफाइल उपयोग करें.
- बुक किए टिकिटों का विवरण चेक करें.
इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए मंडल में वाणिज्य रेल कर्मियों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही ऑडिओ/वीडियो के माध्यम से सभी रेलवे स्टेशनों पर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget