एक्सप्लोरर

सिरोही में अज्ञात बीमारी से तीन बच्चों की गई जान! तीन की हालत गंभीर, मौत का जिम्मेदार कौन?

Rajasthan News: एक के बाद एक तीन मौत एक ही परिवार में होने से सिरोही चिकित्सा महकमा उदासीन बना रहा. नहीं लगी भनक आखिर मौत का जिम्मेदार कौन?

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित काकेन्द्रा गांव से दिल को दहला देने वाला मामला सामना आया है. एक ही आदिवासी परिवार के तीन बच्चों की इसी नवंबर माह में कुछ-कुछ दिन के अंतराल में मृत्यु हो गई एवं एक बच्ची वेंटिलेटर पर है जिसका गुजरात के पालनपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि भानाराम भील के पांच वर्षीय पुत्र गोपाल की मृत्यु इसी महीने 5 नवंबर को हुई. वहीं 2 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी की 10 नवंबर को, और 7 वर्षीय पुत्री जिया कुमारी की 14 नवंबर को मृत्यु हो गई. 13 वर्षीय पुत्री देवू कुमारी पालनपुर हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही हैं. आरोप है कि इतना कुछ होने के बाद भी सिरोही प्रशासन के जिम्मेदार पूरे मामले से अनभिज्ञ बने रहे.

सिरोही जिला प्रशासन बना मूकदर्शक?

एक के बाद एक तीन मौत एक ही परिवार में होने के बाद भी सिरोही जिला प्रशासन की नींद नहीं उड़ी. जिम्मेदार चिकित्सा महकमा व अधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अमला पूरे मामले पर अनभिज्ञ होकर बैठा रहा और उधर परिवार के चिराग बुझते रहे. सवाल यह उठता है एक के बाद एक मौत होती रही फिर भी पूरे मामले की जांच पड़ताल क्यों नहीं हुई? आखिर किस वजह से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हुई?

सिरोही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इतने लापरवाह कैसे उन्हें पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी. उनकी कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है. भले लोग बीमारी से मरे उन्हें इससे कोई सरोकार नहीं. जो सिस्टम पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर रहा है.

पूर्व सीएम सलाहकार ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

अशोक गहलोत सरकार में सीएम के सलाहकार रहें सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट करके गंभीर सवाल उठाए है, उन्होंने कहा जब उनको पूरे मामले की जानकारी मिली तो तुरंत जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से दोपहर में बात कर उन्हें मौके पर भेजा. भानाराम भील के दो बच्चे और गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जिन्हें शुक्रवार (15 नवंबर) को 108 एंबुलेंस में लाकर जिला चिकित्सालय सिरोही में भर्ती करवाया गया.

लोढ़ा ने सवाल उठाया की ये पूरी तस्वीर यह बयां करती हैं कि सिरोही जिले में पूरी तरह से प्राशसनिक व्यवस्था दम तोड़ चुकीं हैं. जिला प्रशासन की रात्रि चौपाले, जन सुनवाई, साप्ताहिक बैठको का जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया हैं. न तो प्रशासन को कोई कहने वाला हैं, न कोई सुनने वाला है. इस गंभीर लापरवाही के लिए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री और राजस्थान के चिकित्सा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.

सूचना पर तीन बच्चों की मौत के बाद पहुंचे जिम्मेदार

गरीब आदिवासी परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, और जिम्मेदार पूरे मामले से अनभिज्ञ बने रहें. यह बात सच है जो हर किसी को हैरत में डाल रहीं है. जिनके जिम्मे पूरे सिरोही की चिकित्सा व्यवस्था है वो कितने गंभीर है यह तस्वीर सबके सामने है. जैसे ही जनप्रतिनिधियों ने डॉ राजेश कुमार जो सिरोही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी है उन्हें सूचना दी तब जाकर वे उस गाँव पहुंचे टीमों द्वारा इलाज शुरू करवा कर गंभीर बीमार बच्चों को सिरोही जिला अस्पताल 108 एम्बुलेंस से रेफर किया.

फिलहाल सिरोही चिकित्सा महकमे की नींद उड़ गई है और क्षेत्र में सर्वे करवाने का दावा अधिकारी कर रहे. अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. अब देखने वाली महत्वपूर्ण बात यह रहेगी इस मौत का जिम्मेदार किसको माना जाता है और सूबे के मुखिया एवं चिकित्सा मंत्री इस पर क्या एक्शन लेते है.

सिरोही जिला प्रमुख ने बेहतर इलाज के दिये निर्देश

सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित के ध्यान में आने पर वे स्वयं मौके पर पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियो को बीमार बच्चों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया साथ ही उन्होंने इस दुखद घटना पर खेद प्रकट करके पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और बताया पूरे विषय से क्षेत्र के विधायक व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को अवगत करवा दिया गया है.

रिपोर्ट - तुषार पुरोहित सिरोही

यह भी पढ़ें: पुष्कर मेले का 'स्टार' बना 1500 किलो का 'अनमोल', इस भैंसे की कीमत जान कर उड़ जाएंगे होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget