एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर भड़का आक्रोश, कल उदयपुर संभाग बंद का आह्वान

Rajasthan Crime News: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम अलर्ट मोड पर है.

Udaipur Protest on Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजधानी जयपुर में मंगलवार (5 दिसंबर) दोपहर को दो युवकों ने घर में घुस श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. इस हत्या की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. हत्या के बाद प्रदेशभर के करणी सेना के सदस्यों और पदाधिकारी आक्रोशित हो गए. उन्होंने इस हत्या के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर उदयपुर में भी करणी सेना के सदस्यों और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया. उदयपुर संभाग बंद का आह्वान किया. 

इस हत्या की सूचना मिलते ही उदयपुर में करणी सेना से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया. इसके विरोध में शाम को सभी जिला कलेक्ट्री पर एकत्रित हुए. हालांकि इससे पहले कोर्ट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए टायर जलाकर विरोध किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की. इसके बाद सबसे व्यस्ततम सेवाश्रम चौराहे पर सभी को सुबह 9.30 बजे एकत्र होने के लिए कहा गया. प्रदर्शन में राजपूत सहित सर्व समाज से जुड़े युवक भी शामिल थे, जिन्होंने आक्रोश जताते हुए सर्व समाज से उदयपुर संभाग बंद का आह्वान किया.

राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को शांत करवाया. प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग की. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की फायरिंग कर हत्या के बाद, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीजीपी खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. सभी जिला पुलिस को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं. बुधवार (6 दिसंबर) को उदयपुर बंद के आह्वान की बात को लेकर भी पुलिस तैनात रहेगी. यहीं नहीं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से सोशल मीडिया पर मैसेज भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें बुधवार (6 दिसंबर) जयपुर पहुंचने को कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Exclusive: क्या राजस्थान में होगा दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला? किरोड़ी लाल मीणा ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget