एक्सप्लोरर

SRS Bulletin-2022: राजस्थान में एक साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी, पढ़ें रिपोर्ट

Rajasthan Infant Mortality Rate: राजस्थान में 0 से 1 साल तक के बच्चों की शिशु मृत्यु दर में 3 अंक की कमी आई है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर शिशु मृत्यु दर में 2 अंक की कमी आई है.

Rajasthan Infant Mortality Rate: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) का प्रदेशवासियों को यूनिवर्सल हेल्थ केयर मॉडल के तहत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं. इसी का परिणाम है कि नवीन एसआरएस (सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) बुलेटिन-2022 (SRS Bulletin-2022) के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) में 0 से 1 साल तक के बच्चों की शिशु मृत्यु दर (IMR) में 3 अंक की कमी आई है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर शिशु मृत्यु दर में 2 अंक की कमी आई है. बुलेटिन के अनुसार राजस्थान में 0 से 1 साल तक के प्रति हजार जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की मृत्यु दर 35 से घटकर 32 हो गई है.
 
चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने इन परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से आधारभूत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जो गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, उसके बेहतरीन परिणाम आने शुरू हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ग्रास रूट लेवल से लेकर सुपर स्पेशलिटी स्तर तक की चिकित्सा सेवाएं आमजन को निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है. यूनिवर्सल हेल्थ केयर का राजस्थान मॉडल देश-विदेश के दूसरे राज्यों के लिए पथ-प्रदर्शक का कार्य कर रहा है. उन्होंने इन परिणामों के लिए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को बधाई देते हुए और अत्यधिक कर्मठता के साथ कार्य करने का संदेश दिया. 
 
गर्भवती महिलाओं का ऐसे रखा जा रहा है ध्यान
 
दूसरी तरफ चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि सरकार की ओर से मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसव पूर्व जांच कर, अति जोखिम संभावित गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण किया जा रहा है. साथ ही उन्हें प्रसव से पहले विशेष सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. इसके अलावा अति अनिमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगवाकर उनका नियमित फॉलोअप किया जा रहा है. आशा और एएनएम की तरफ से गृह भ्रमण कर धात्री माताओं के अलावा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. वहीं संभावित जोखिम की पहचान कर उन्हें रेफर किया जा रहा है.
 
राजस्थान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत चल रहे हैं ये कार्यक्रम
 
उन्होंने बताया कि राजस्थान में संचालित 2 हजार 65 न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर, 284 न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट और 62 न्यूबॉर्न केयर यूनिट में बीमार नवजात शिशुओं का गुणवत्तापूर्ण इलाज हो रहा है. एमडी एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम, गृह आधारित छोटे बच्चे के लिए देखभाल कार्यक्रम, सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम, बाल मृत्यु समीक्षा कार्यक्रम और सांस (सोशल अवेयरनेस टो न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुल) कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.
 
ये भी पढ़ें- 
 
 
करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget