एक्सप्लोरर

Sri Ganganagar: खराब मौसम का फायदा उठा भारत में घुसे थे पाक तस्कर, रची थी बड़ी साजिश, BSF ने मंसूबों पर फेरा पानी

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान से सटे एक गांव से तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जो कि सीमा पार अपने गिरोह को लोकेशन भेज रहा था ताकि ड्र्रोन से हेरोइन भेजी जा सके.

Pakistani Smuggler Arrested: पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर (Bikaner) रेंज के श्रीगंगानगर (Sriganga Nagar) क्षेत्र में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बीएसएफ (BSF) और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय गांव 'चक 23 केडी के रोही' से  पाकिस्तानी तस्करों को दबोचा गया है. दोनों ही तस्करों से अब अलग-अलग जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी. फिलहाल दोनों को ही रावला पुलिस के हवाले किया गया है.
 
बीएसएफ की सामान्य शाखा (जी ब्रांच) को पुलिस की विशेष सूचना के आधार पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह तस्कर रात में खराब मौसम का फायदा उठाकर बॉर्डर के पास पहुंच गए थे. वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेजने में लगे थे ताकि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी की जा सके. पिछले लंबे समय से पंजाब के तस्कर गंगानगर जिले की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ हीरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी की वारदात कर रहे हैं.
      
मुखबिर की सूचना पर बीएसएफ ने चलाया था अभियान
एसपी परिस देशमुख ने बताया कि बुधवार को रावला एसएचओ को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बॉर्डर पर पाकिस्तान से अवैध मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने के लिए आए हुए हैं. मुखबिर की सूचना पर बीएसएफ टीम को साथ लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 400 मीटर दूर 'चक 23 केडी के रोही' से पंजाब निवासी संदिग्ध राजपाल सिंह और अमरजीत सिंह को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे पाकिस्तानी तस्करों से इंटरनेट कॉलिंग से संपर्क कर बॉर्डर पर ड्रोन के द्वारा हेरोइन की डिलीवरी लेने आए हैं. दोनों आरोपियों की तलाशी में एक देशी कट्टा 315 बोर मय कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए गए. दोनों आरोपियों को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.
 
करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget