एक्सप्लोरर

Rajasthan: कट्टों में भरकर डोडा पोस्त की तस्करी, नाकेबंदी के दौरान पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Rajasthan Drugs Smuggling Case: सदर पुलिस और डीएसटी की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार और डोडा पोस्त को जब्त कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है.

Rajasthan Crime News: सिरोही पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सदर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 6 लाख रुपये से ज्यादा का डोडा पोस्त जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तस्कर कार को मौके पर छोड़कर भागने में सफल हो गए. पुलिस ने कार और डोडा पोस्त जब्त कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है. सदर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया.

शनिवार को 8 कट्टों में भरकर डोडा पोस्त कार के जरिये ले जाया जा रहा था. पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी की मुखबिर से सूचना मिली थी. सूचना पर थानाधिकारी हंसाराम सीरवी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस और डीएसटी की टीम ने राजपुरा सीमा के समीप नाकेबंदी की. नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध कार आती दिखाई दी.

रोक कर तलाशी लेने पर कार से 8 कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया. तस्कर मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने डोडा पोस्त और कार को जब्त कर लिया. फिलहाल एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कार से लाखों का डोडा पोस्त जब्त

बता दें कि सिरोही पुलिस तस्करों और माफिया पर शिकंजा कसने के लिए गंभीर है. पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं. थानाधिकारी हंसाराम सीरवी ने बताया कि एसपी के निर्देशन में नाकेबंदी की गई थी. राजपुरा सीमा के पास गुजर रही कार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया. मौके पर कार को छोड़कर तस्कर फरार हो गये. कार की तलाशी लेने पर 8 कट्टों में भरा हुआ डोडा पोस्त बरामद किया. मादक पदार्थ की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है. एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है. पता लगाया जा रहा है कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ कहां ले जाया जा रहा था. 

रिपोर्ट-: तुषार पुरोहित
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget