एक्सप्लोरर

राजस्थान में BJP का 'संविधान गौरव अभियान' शुरू, क्या बोले मदन राठौड़ और राधामोहन दास अग्रवाल?

Samvidhan Gaurav Abhiyan: बीजेपी का 'संविधान गौरव अभियान' शुरू हो गया है. जयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने संबोधित किया.

Rajasthan Samvidhan Gaurav Abhiyan: राजस्थान बीजेपी ने आज से 'संविधान गौरव अभियान' की शुरुआत कर दी है. जयपुर में बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में आपातकाल से लेकर संविधान संशोधन तक पर चर्चा हुई. 

मदन राठौड़ ने देश में संविधान गौरव अभियान चलाने की बीजेपी को जरूरत पर बात रखी. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार बीजेपी के खिलाफ भ्रम फैला रहा है. संविधान के नाम पर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है. उन्होंने कहा कि झूठ बहुत दिनों तक टिकता नहीं है. कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया है. इसलिए झूठ का पर्दाफाश करने के बीजेपी अभियान चला रही है.

उन्होंने कहा कि सदन में भी संविधान के नाम पर विपक्ष ने झूठ परोसा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संविधान की रक्षा और सम्मान का काम कर रही है. कांग्रेस ने खुद बाबा साहब का सम्मान नहीं किया था. अब झूठ बोलकर बीजेपी के खिलाफ माहौल बना रही है. मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के दुष्प्रचार को बेनकाब करेगी. 

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस पर बोला हमला

प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने संविधान सभा की आखिरी बैठक में बाबा साहब अंबेडकर की कही बातों को दोहराया. अग्रवाल ने संविधान, भाषा, संस्कृति पर विवाद को ठीक नहीं माना. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. कहा कि आपातकाल में कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुनाव के समय खुद संविधान की अवहेलना की थी.

राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, "बंगाल में जिस तरह की घटना हुई, उसके हिसाब से दिल्ली में अगर कांग्रेस की सरकार होती और बंगाल में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री रहतीं तो दो दिन के अंदर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देते, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं किया."

बता दें कि संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य संविधान के सम्मान और महत्व को आम जन तक पहुंचाना है. कार्यक्रम में  

ये भी पढ़ें: Kota News: हत्या या आत्महत्या? कोटा में कमरे में मृत मिला कोचिंग टीचर, जांच में जुटी राजस्थान पुलिस

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget