एक्सप्लोरर

राजस्थान: सिरोही में ऑनलाइन ठगी की कोचिंग का खुलासा, ऐसे होता था सिलेक्शन

Sirohi News: सिरोही पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए ऑनलाइन ठगी सिखा रहे कोचिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Sirohi News: राजस्थान की सिरोही पुलिस इन दिनों एक्शन में है. आबूरोड़ शहर की सदर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के कोचिंग सेंटर का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड गुजरात के अहमदाबाद के और राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के हैं. मौके से 8 ट्रेनी को गिरफ्तार किया गया है और मास्टरमाइंड फरार हैं.

सदर थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि थाना क्षेत्र के न्यू टाऊन के नेहा किचन होटल में एक माह से आठ युवक रह रहे थे. ये युवक रात में निकलते थे और सुबह वापस होटल लौट आते थे. यह क्रम करीब महीने भर से चल रहा था. मुखबिर ने सूचना थाने पर दी. पुलिस ने कुछ समय से उन पर विशेष निगाहें बनाये रखी और फिर होटल में अचानक से दबिश देकर आठ लोगों को पकड़ा.

पूछताछ में हैरान करने वाला हुआ खुलासा
जब पुलिस ने आरोपियों ने पूछताछ शुरू की तो वो भी दंग रह गई. युवकों ने कबूला कि वे आबूरोड के गिरवर रोड स्थित ओपेरा सिटी मॉल में किराए पर लिए ऑफिस में रात के समय ऑनलाइन ठगी करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाता है कि ऑनलाइन मार्केटिंग सहित एक साथ हजारों लोगों को बल्क ई मेल भेजकर, ग्राहकों की शिकायत आने पर उन्हें कस्टमर से किस तरह बात करनी है. 

उनका कॉल मुख्य सरगना तक किस तरह ट्रांसफर करना है. ठगी करने की ट्रेनिंग देने के मामले में अहमदाबाद निवासी मैक्स और पाली जिले के सुमेरपुर निवासी विनायक मास्टरमाइंड हैं. ये दोनों पार्टनर ही लैपटॉप के जरिए सभी को ऑनलाइन ठगी की ट्रेनिंग दे रहे थे. 

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी मेघालय और मुंबई से हैं. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए सभी आरोपी पढ़े लिखें हैं. वे इंग्लिश में बात करते हैं. आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उनका सिलेक्शन करने से पहले उन्हें इंग्लिश में बात करने के लिए कहा था. इंग्लिश की स्किल्स के कारण ही उनका सिलेक्शन हुआ है. जो आगे ठगी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने के फिराक में थे.

आरोपियों की पहचान राकेश कुमार पुत्र देवराज निवासी विजोवा पुलिस थाना रानी जिला पाली हाल- सुमेरपुर, अमनदास पुत्र अमरदास निवासी जिला ईस्ट खासी हिल्स मेघालय, गणेश सुनार पुत्र टेग बहादुर सुनार निवासी जिला ईस्ट खासी हिल्स मेघालय, शुभम पुत्र महेन्द्र नारायणे पैशा निवासी नई मुम्बई, जितेन्द्र पुत्र भूषण निवासी नई मुम्बई, जेफ मोमीन पुत्र निर्मल राय निवासी जिला रीबोई मेघालय, रोहित मिश्रा पुत्र कुंवर बहादुर मिश्रा निवासी नई दिल्ली, पुलक पुत्र पाटल निवासी जिला ईस्ट खासी हिल्स मेघालय के रूप में की गई है.

तुषार पुरोहित की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: 'सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ नहीं', राज शेखावत पर भड़कीं पत्नी शीला, बोलीं- 'मैं ये बता दूं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget