एक्सप्लोरर

'कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं', सिरोही में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Rajasthan News: सिरोही जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अधिकारियों को फटकार लगाई है. जल जीवन मिशन, सड़क, बांध निर्माण, टॉवर लगाने समेत कई मुद्दों पर अधिकारियों को चेतावनी दी है.

Lumbaram Choudhary News: राजस्थान के सिरोही जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है. जल जीवन मिशन, सड़क, बांध निर्माण, टॉवर लगाने  समेत कई मुद्दों पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई है. साथ ही चेताया कि जनता के काम करने में कोताही की तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों ने सड़कों को तोड़ दिया है और कई जगह पाइप लाइन तक टूटी पड़ी है तो कहीं टंकियां लीकेज है. गांवों में सड़कों की हालत बदहाल हो चुकी है. इस तरह का कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने और पैनल्टी वसूली की कार्रवाई करने के सांसद ने सख्त निर्देश दिए. सांसद ने अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ बैठकों में आने की हिदायत दी है. साथ ही जिम्मेदारों को चेतावनी दी है कि राजकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी.

इस दौरान सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, विधायक समाराम गरासिया, प्रधान हंसमुख मेघवाल, राधिका देवासी, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार, सीईओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

कार्यों की जांच के निर्देश

सांसद ने चल रहे विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से कहा कि अभी तक कुछ ऐसे कार्य हैं, जो स्वीकृत हुए पर चालू नहीं हो पाए. उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें. बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य विभागों में नियम विरुद्ध तरीके से हुए कार्यों की जांच के निर्देश दिए. कृषि बीमा योजना में ग्राम सर्वे के समय अधिकारी व कार्मिकों को मौजूद रहकर फसल बीमा करने व मनरेगा में पक्के कार्यों की स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए.

विधायक समाराम गरासिया ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली निशुल्क दवा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल गए थे, लेकिन वहां से मिली दवाइयां खाने के बाद भी आराम नहीं हुआ. बाजार से खरीदकर लाई दवाइयों से आराम हुआ. इस पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने भी कहा कि यह सही बात है. इस मामले में विभागीय स्तर पर लिखा जाना चाहिए.

अवैध खनन पर कार्रवाई के निर्देश 

अवैध खनन मामले में कार्रवाई को लेकर निर्देश दिये गये हैं. बैठक में गुलाबगंज से माउंट आबू सड़क निर्माण, रोवाड़ा घाटा व अन्य वन क्षेत्र में हुए स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. पिण्डवाड़ा में जनापुर सर्किल पर ब्रिज को लेकर जानकारी ली गई. सिरोही और सरूपगंज में कृषि उपज मंडी सुचारू करने को लेकर निर्देश दिए. खनन विभाग को अवैध खनन मामले में कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए. साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण पर ध्यान देने की बात भी कही गई. सिरोही डोडुआ सड़क की जांच करने के निर्देश दिए गए.

कलेक्टर ने क्या कहा 

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं अधिकारियों द्वारा स्वयं फील्ड विजिट कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये.

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: खेत में छिपाकर रखी गई 12 लाख की विदेशी शराब जब्त, सिरोही में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget