एक्सप्लोरर

सीकर: गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती, जान से मारने की धमकी

Sikar News: सीकर के फतेहपुर में प्रॉपर्टी डीलर बाबूलाल जाट से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है. हिस्ट्रीशीटर राहुल रीनाउ ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज से धमकी दी.

सीकर जिले के फतेहपुर इलाके के प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 2 करोड़ रुपये की चुनौती मांगने का मामला सामने आया है. मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज करने वाले हिस्ट्रीशीटर ने फिरौती की राशि नहीं देने पर पीड़ित और उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी गई है. पीड़ित बाबूलाल जाट ने फतेहपुर कोतवाली थाने में हिस्ट्रीशीटर राहुल रीनाउ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पीड़ित बाबूलाल जाट ने फतेहपुर कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पास विदेशी नंबरों से कॉल आया और कॉल करने वाले ने अपना आम राहुल रीनाउ बताया. कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मुझे कहा है कि बाबूलाल थोरी सरपंच को बोलो कि 2 करोड़ रुपये की रोटी दे नहीं तो उसका (बाबूलाल) व उसके बेटे मोहित को उठा कर ले जाएंगे और गोली मार देंगे.

जान से मारने की दी गई है धमकी

पीड़ित बाबूलाल जाट ने रिपोर्ट में बताया कि उसी रात है उसके बेटे मोहित के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भी आया. इसके अलावा बाबूलाल के खुद के मोबाइल नंबर पर भी रात है 10:30 बजे चार ऑडियो मैसेज भी आए. ऑडियो मैसेज में भी पीड़ित बाबूलाल और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है.

पैरोल पर बाहर आने के बाद से ही चल रहा है फरार

आपको बता दें कि पीड़ित बाबूलाल जाट की ओर से जिस हिस्ट्रीशीटर राहुल रीनाउ के खिलाफ फिरौती देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है वह हिस्ट्रीशीटर फतेहपुर थाना इलाके का निवासी है. आरोपी हिस्ट्रीशीटर राहुल रीनाउ हत्या मामले में बीकानेर जेल में बंद था और पैरोल पर बाहर आने के बाद से ही फरार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर राहुल रीनाउ फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेशी फरार हो चुका है. जिसकी पुलिस को भी तलाश है. फिलहाल फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस में मामले में फिरौती और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget