एक्सप्लोरर

Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा, 1 दिन का किराया जान रह जाएंगे दंग

Sidharth-Kiara Wedding Venue: सूर्यगढ़ में सबसे ज्यादा डेस्टिनेशन शादियां होती हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अप्रैल-सितंबर तक बिना अल्कोहल के एक दिन का खर्च करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताया जाता है.

Sidharth-Kiara Wedding Venue Suryagarh Palace Jaisalmer: पश्चिमी राजस्थान का जैसलमेर जिला अब गवाह बनने जा रहा है बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का. दोनों पिछले चार साल से एक दूसरे के साथ हैं और अब उनकी लव स्टोरी शादी तक पहुंच गई है. कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने जीवन के इस खूबसूरत पल के लिए देश के टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशंस में से एक सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है, जहां 6 फरवरी को राजस्थानी हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की शाद होगी. 

जैसलमेर का सूर्यगढ़ होटल शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर सम रोड पर स्थित है. इस होटल को जयपुर के एक व्यवसायी ने दिसंबर 2010 में बनाया था. करीब 65 एकड़ एरिया में फैला यह होटल जैसलमेर के खूबसूरत पीले पत्थरों से बनाया गया है. होटल सूर्यगढ़ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है. शानदार लोकेशन और खूबसूरत होटल शाही शादी के लिए बेहतरीन है.

सूर्यगढ़ होटल में शादी समारोह के फंक्शन के लिए अलग-अलग फर्श बने हुए हैं. होटल का इंटीरियर और लोकेशन मेहमानों को बहुत पसंद आता है. इस कारण ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के लिए सूर्यगढ़ होटल को ही चुना है. सूर्यगढ़ होटल में बावड़ी नाम से एक जगह है, जो स्पेशल शादी के पर्पस के लिए बनाई गई है. मंडप के चारों ओर चार पिलर लगाए गए हैं. इस मंडप में ही कियारा-सिद्धार्थ अग्नि के सात फेरे लेंगे. सूर्यगढ़ होटल में दो बड़े गार्डन लेफ्ट साइड पर स्थित हैं, जहां पर एक हजार से ज्यादा मेहमान आ सकते हैं.

सूर्यगढ़ होटल में सबसे ज्यादा डेस्टिनेशन शाही शादियों का आयोजन होता है. डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए अप्रैल से सितंबर महीने में बिना अल्कोहल के एक दिन का खर्च करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताया जाता है. वहीं, पर्यटन सीजन में बुक करवाने पर अक्टूबर से मार्च में करीब 2 करोड़ रुपये प्रतिदिन चार्ज किया जाता है.

बेस कैटेगरी
फोर्ट रूम- रूम 250 स्क्वायर फीट में बना है. एक दिन का किराया 20 हजार रुपये प्लस टैक्स है.
हैरिटेज रूम- फोर्ट रूम से बड़ा हैरिटेज रूम है. एक दिन का किराया 25 से 30 हजार रुपये प्लस टैक्स है.
पवेलियन रूम- ये ग्राउंड फ्लोर पर है, जिसमें सभी मॉडर्न सुविधाएं हैं. इसका किराया 20-25 हजार रुपये प्लस टैक्स है.

सुइट कैटेगरी (किराया एक दिन का)
सिग्नेचर सुइट- इस सुइट में 1 ड्रॉइंग एरिया शामिल है. किराया 18-35 हजार रुपये प्लस टैक्स है.
लग्जरी सुइट- 1 ड्रॉइंग रूम, 2 लोगों के लिए डाइनिंग टेबल. टैक्स मिलाकर किराया 45 से 50 हजार रुपये.
सूर्यगढ़ सुइट- 1300 से 1400 स्क्वायर एरिया में बना है. 1 ड्रॉइंग रूम, 1 बेड रूम, जकूजी बाथ टब और टैरेस पर एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी बना है.

होटल के सबसे बड़े कोर्ट यार्ड संगीत, हल्दी और मेंहदी के लिए बेस्ट प्लेस है. चारों तरफ पीले पत्थरों से बनी नक्काशीदार जालियों के साथ ऊंची बिल्डिंग में लंबे पर्दे लगाकर खूबसूरत बनाया जाता है. यहां डिनर का प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये चार्ज किया जाता है. स्टार कपल के शादी के फंक्शन भी इसी जगह होंगे.

सूर्यगढ़ होटल फिल्मी सितारों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. अक्षय कुमार, सलमान खान, करण जौहर, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, फराह खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों की फेवरेट जगहों में से एक है.

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: प्राइवेट जेट से जैसलमेर पहुंची कियारा अडवानी, 6 फरवरी को बनेंगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget