एक्सप्लोरर

Sidharth-Kiara Wedding: कियारा-सिद्धार्थ की शादी में पहुंचने लगे मेहमान, 65 एकड़ के होटल में किया गया भव्य स्वागत

Sidharth Kiara Marriage: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए 5 फरवरी को फ्लाइट से मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बनने जा रहे हैं. स्टार कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. इस जोड़े को अग्नि के सात फेरे लेने में कुछ ही समय बाकी है. बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी का वेडिंग डेस्टिनेशन भी बेहद खास है. राजस्थान के जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में स्टार कपल की धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से शादी का आयोजन किया गया. इस शादी को लेकर इस कपल के दोस्त और परिवार के लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. शादी में शामिल होने के लिए मेहमान पहुंचने लगे हैं. इस शादी को लेकर मीडिया से दूरियां बनाई गई हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए 5 फरवरी को फ्लाइट से मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिजन सहित, करण जौहर, शाहिद कपूर, माहिरा खान, संचिता त्रिवेदी, सलमान अली, अरमान जैन, सहित अन्य मेहमान जैसलमेर पहुंच रहे हैं.

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट प्लेस

जैसलमेर का सूर्यगढ़ होटल शहर से करीब 16 किमी दूर सम रोड पर स्थित है. होटल को जयपुर निवासी एक व्यवसायी ने दिसंबर 2010 में बनाया था. करीब 65 एकड़ के एरिया में फैला ये होटल जैसलमेर के पीले पत्थरों से बना है. ये डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है. आपको शादी के लिए बेस्ट रूम के साथ स्विमिंग पूल और 65 एकड़ की होटल में शादी के सारे फंक्शन करने के लिए शानदार लोकेशन मिल जाती है.

कियारा-सिद्धार्थ बावड़ी में लेंगे 7 फेरे

होटल में शादी के फंक्शन के लिए अलग-अलग प्लेस बने हुए हैं. होटल का इंटीरियर और लोकेशन मेहमानों को काफी पसंद आते हैं. इस कारण ही दोनों ने सूर्यगढ़ को शादी के लिए चुना है. बावड़ी-होटल में बावड़ी नाम से एक जगह है, ये जगह स्पेशल शादी के फेरों के लिए बनाई गई. मंडप के चारों ओर चार पिलर लगाए गए हैं. इसी मंडप में ही कियारा-सिद्धार्थ फेरे लेंगे. होटल के 2 बड़े गार्डन लेक साइड पर स्थित हैं. जहां एक हजार से ज्यादा मेहमान आ सकते हैं. होटल के सबसे बड़े कोर्ट यार्ड संगीत, हल्दी और मेंहदी के लिए बेस्ट प्लेस हैं. चारों तरफ पीले पत्थरों से बनी नक्काशीदार जालियों के साथ ऊंची बिल्डिंग में लंबे पर्दे लगाकर खूबसूरत बनाया जाता है. स्टार कपल के शादी के फंक्शन भी इसी जगह होंगे.

ये भी पढ़ेंः Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठिठुरन या सताएगी गर्मी?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget