एक्सप्लोरर

नामांकन खारिज होने के बाद श्याम रंगीला का मैसेज, 'मैं उस हालत में नहीं हूं जैसा...'

Shyam Rangeela News: वाराणसी से नामांकन खारिज होने के बाद श्याम रंगीला ने वीडियो जारी कर इसके खारिज होने का कारण बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव वही लड़ सकेगा जिसे चुनाव आयोग चुनेगा.

Shyam Rangeela Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हो गया है. वहीं इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर उनके नामांकन खारिज होने का कारण बताया. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र में उन्हीं को लड़ने का अधिकार है जिन्हें आयोग चुनेगा.

सोशल मीडिया शेयर की वीडियो में श्याम रंगीला ने कहा, "बहुत दुख की बात है मैं आपको मेरे नामांकन खारिज होने के पीछे का कारण बता रहा हूं, क्योंकि बहुत सारे लोग इसके बारे में पूछ रहे हैं. कारण ये है कि हमें एक एफिडेविट के लिए बोला गया था और एक शपथ के लिए. लेकिन शपथ को लेकर उसमें टिक नहीं लगाया था." 


 
वीडियो में उन्होंने आगे कहा, "जब हम बाहर निकले तो वकील साहब ने देखा कि एफिडेविट और शपथ को लेकर स्लिप में टिक लगाया गया था. तुरंत हम गए लेकिन हम अपडेट नहीं कर पाए कि हमारा नामांकन हो गया है या नहीं. हमने सबसे पहले एफिडेविट बनवाया. हमें जो स्लिप दी गई थी उस पर टाइम लिखा गया था कि 14 मई रात को 11.59 मिनट तक अपना एफिडेविट जमा करवा सकते हैं. हम वहां दस बजे ही पहुंच गए थे. हमने संपर्क किया तो वहां डीएम नहीं थे, जिन्होंने साइन किया वही थे और उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं हो सकता, आप सुबह आइए." 

'हमें डांटकर निकाला बाहर'
रंगीला ने कहा, "इसके बाद हमने डीएम से मिलने का इंतजार किया जब डीएम आए तो हमने उनसे कहा कि हम टाइम से पहले डॉक्यूमेंट ले आए हैं. तो उन्होंने हमें डांट दिया. साथ ही पुलिसकर्मियों से कहा कि इन्हें निकालो बाहर नहीं तो तुम्हें नौकरी से निकलवा दूंगा. उन्होंने कहा कि आप समय पर नहीं आए जब हमने इसका जवाब दिया तो कहा कि बहस मत करो." 

उन्होंने कहा कि इसके बाद डीएम ने कहा कि आपने शपथ भी नहीं ली तो हमने कहा कि आपने जो कहा हमने किया आप अगर शपथ की कहते तो मैं शपथ भी ले लेता. इसके बाद हम समझ गए कि नामांकन जमा नहीं होगा और वहां से भारत माता की जय के नारे लगाकर चले आए.

'मैं उस हालत में नहीं जैसा पहले था'
श्याम रंगीला ने आखिर में कहा कि मैं दुख में हूं गुस्से में भी हूं. मैं उस हालत में नहीं हूं जैसा पहले था, इसलिए मुझे कॉल न करें. आगे जो भी होगा मैं सभी को बता दूंगा.

ये भी पढ़ें

हरिद्वार जाने वाली ट्रेन 25 दिनों से निरस्त, गजेंद्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget