एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बूंदी पहुंची शौर्य जागरण यात्रा, राम मंदिर के बाद कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ है लक्ष्य

Shaurya Jagran Yatra: शौर्य यात्रा के बूंदी आगमन पर रामगंज बालाजी में यात्रा की अगवानी की गई जहां जिला धमार्चार्य पं. ज्योतिशंकर शर्मा और समाजसेवी अक्षय हाड़ा ने आरती कर यात्रा की अगवानी की.

Kota News: राजस्थान में चुनावी शंखनाद कहें या हिंदुत्व की लहर लाने का प्रयास लेकिन राम मंदिर को लेकर यहां एक बड़े आयोजन की सुखबुगाहट दिखाई और सुनाई देने लगी है. हिंदूवादी संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं, शौर्य यात्रा निकाली जा रही है. विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा का कहना है कि बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा हिंदू जनमानस में हिंदुत्व के शौर्य जाग्रत करने का सशक्त प्रयास है.  नागदा केशवराय पाटन में शौर्य जागरण यात्रा के शुभारम्भ के मौके पर आयोजित धर्म सभा को मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित कर रहे थे. 

इस दौरान नागदा ने कहा कि यह यात्रा हिन्दू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जाग्रत करने और अमर बलिदानियों के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेने का अवसर हैं. हिंदुत्व जागरण का कार्य राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तक ही नहीं हैं, आगे कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के लिए प्रयास अपेक्षित हैं.

चार लाख से ज्यादा मंदिर सरकारी कब्जे में 
धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय सत्संग प्रमुख रामदास महाराज लठूरी गौशाला ने कहा कि सैकड़ों वर्षों में राम जन्मभूमि के लिए बलिदान हुए हजारों बलिदानियों और कारसेवकों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देने का मौका है. इसके परिणामस्वरूप जल्दी ही भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा राम मन्दिर में होने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि देश में चार लाख से ज्यादा मन्दिर सरकारी कब्जे में है, जिन्हें मुक्त करवाने के लिए ही ये हिंदुत्व के शौर्य जागरण की यात्रा है.
 
बूंदी में तीन दिन रहेगी यात्रा
शौर्य यात्रा के बूंदी आगमन पर रामगंज बालाजी में यात्रा की अगवानी की गई. जहां जिला धमार्चार्य प्रमुख पुराणाचार्य पं. ज्योतिशंकर शर्मा और समाजसेवी अक्षय हाड़ा ने आरती कर यात्रा की अगवानी की. यहां से शौर्य जागरण यात्रा को मुख्य मार्गों से होते हुए रेलवे पुलिया, देवपुरा, सर्किट हाउस, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल, इंद्रा मार्केट, चौगान गेट, कोटा रोड़, एक खंभे की छतरी, देवली रोड़ होते हुए रानी जी की बावड़ी पहुंची, जहां आम लोगों द्वारा भव्य आरती की गई. शौर्य जागरण यात्रा तीन दिन बून्दी जिले में रहेगी. यह यात्रा 16 सितम्बर को बूंदी से प्रारंभ होकर हिण्ड़ोली, दबलाना, रानीपुरा, जजावर, नैंनवां पहुंच कर रात्रि विश्राम करेगी. वहीं तीसरे दिन यात्रा नैंनवां से शुरू होकर बामनगांव, करवर, इंद्रगढ़, लाखेरी माखिदा होते हुए कोटा जिले में प्रवेश करेगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: लीला पैलेस होटल में होगी परिणीति चोपड़ा की शादी, सबसे महंगे सुइट में होगी चूड़ा रस्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget