एक्सप्लोरर

'ब#$@% कोटा में रहना है कि नहीं तुम्हें', जब सदन में कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने दो बार दी गाली

Rajasthan Assembly News: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान शांति धारीवाल अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान जब उन्हें सभापति संदीप शर्मा ने टोका तो वो आपा खो बैठे

Shanti Dhariwal Abusive Language: राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार शांति धारीवाल अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. वो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है कि उन्होंने इस बार विधानसभा में ही अपना आपा खो बैठे. दरअसल सदन में जब सभापति ने समय का हवाला देते हुए उन्हें अपना वक्तव्य खत्म करने को कहा तो इसी दौरान बोलने के क्रम में उनकी जुबान फिसल गई.

कांग्रेस नेता ने आसन पर बैठे सभापति के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. आसन पर उस वक्त सभापति संदीप शर्मा बैठे थे. शांति धारीवाल कोटा दक्षिण से कांग्रेस के विधायक हैं. 

कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल का सदन में अपशब्द कहे जाने के बाद उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सभापति ने समय का हवाला देते हुए उन्हें अपना वक्तव्य जल्द खत्म करने को कहा. उन्होंने कहा कि कई और लोगों को बोलना है. इस पर धारीवाल ने रिएक्ट करते हुए कहा कि कितने भी बोलने वाले हो सदन को देर तक चला लेना. उन्होंने आगे अपशब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि अरे @#$%^ तुम कोटा के हो...कोटा में रहना है या नहीं तुम्हे?

इतना ही नहीं, नगर पालिका और प्राधिकरणों के अधिकारियों का जिक्र करते हुए भी शांति धारीवाल ने गाली दे डाला. बीजेपी ने कांग्रेस विधायक के विवादित बयान की कड़ी आलोचना की है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्युष कांत ने कहा, "कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने विधानसभा में बोले अपशब्द. ये कांग्रेस राजस्थान के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल है. विधानसभा में धमकी दे रहे हैं कि आपको कोटा में रहना है या नहीं देख लेंगे. स्पीकर पद के लिए कांग्रेस का यह सम्मान जो की एक संवैधानिक पद है. दिल्ली में इनके नेता संविधान की रक्षा का ढोंग करते है. कांग्रेस पार्टी क्या इन पर कोई कारवाई करेगी या जयराम रमेश सिर्फ़ बयान से किनारा करेंगे?

सांसद हनुमान बेनीवाल की लोकसभा में बड़ी मांग, 'राजस्थान को मिले विशेष राज्य का दर्जा, नहीं दे सकते तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget