एक्सप्लोरर

Rajasthan Corona New Guidelines: 16 फरवरी से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, अभी जान लें क्या हैं नई गाइडलाइन्स 

Rajasthan Corona Guidelines: राजस्थान में बुधवार से कोरोना की नई गाइडलाइन्स लागू होंगी जिसमें कई प्रकार की छूट दी गई हैं. अब शादियों में पूरी क्षमता के साथ मेहमान बुलाए जा सकेंगे. 

Rajasthan Corona New Guidelines and School Reopen: कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और केस कम होने के बाद राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने अधिकांश पाबंदियों को हटा लिया है. इसके साथ ही बुधवार से नई गाइडलाइन्स लागू होंगी जिसमें कई प्रकार की छूट दी गई हैं. नई गाइडलाइन्स में पहली से 5वीं तक के बच्चों के स्कूल (School) खोलने की मंजूरी दी गई है. अभी तक छठी से 12वीं तक की कक्षाएं ही ऑफलाइन चल रही थी, अब बुधवार से छोटे बच्चों की भी ऑफलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी. स्कूल में ऑफलाइन क्लास के लिए पेरेंट्स की सहमति जरूरी है. पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा, इसके लिए ऑनलाइन क्लास का ऑपशन भी रखना होगा. वहीं, कल से शादियों में ढाई सौ मेहमानों की पाबंदी भी हट जाएगी. अब शादियों में पूरी क्षमता के साथ मेहमान बुलाए जा सकेंगे. 

पूरी तरह अनलॉक होने जा रहा है राजस्थान 
दरअसल, करीब 2 साल बाद राजस्थान पूरी तरह अनलॉक होने जा रहा है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले से जारी गाइडलाइन्स की अधिकांश पाबंदियों को हटा लिया गया है. अब नई गाइडलाइन्स के हिसाब से वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया है. बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट या 72 घंटे की आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है. घरेलू हवाई यात्रा या ट्रेन से यात्रा कर राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए ये अनिवार्य होगा. यदि कोई यात्री डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाता है, तो उसे जांच करवाना अनिवार्य होगा. आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक संबंधित यात्री को 7 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा. वहीं, विदेशों से राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए भी एयरपोर्ट पर कोविड टीम को आवश्यक रूप से आरटी-पीसीआर जांच करना अनिवार्य होगा. आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक विदेश से आने वालों को 7 दिन तक के लिए संस्थागत या होम क्वारंटाइन किया जाएगा. इसके अलावा शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे. ढाई सौ लोगों की लिमिट हटा दी गई है. क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से खुल सकेंगे. 

पूरी क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं स्कूल 
पूरा विश्व पिछले 2 सालों से कोरोना से जंग लड़ रहा है. कोरोना ने हर तबके को परेशान किया, लेकिन शिक्षण व्यवस्था पर इसका सर्वाधिक असर नजर आया. पिछले 2 सालों में अगर बात की जाए तो करीब 15 महीनों तक कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद ही रहे. कोरोना की पहली से लेकर तीसरी लहर के बीच 3 बार स्कूल तो खुले लेकिन फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को बंद कर दिया गया. अब कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ ही एक बार फिर से पूरी क्षमता के साथ प्रदेश में स्कूल खुलने जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

 

शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि उड़ गए पति के होश, बोला- 2 महीने हो गए अब तक....

भरतपुर में नाबालिग को अगवा कर 16 लोगों ने किया गैंगरेप, सदमे में बच्ची...पिता ने कही ये बात  

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget