एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान BJP अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली रही कुर्सियां, आम जनता से ज्यादा पुलिसकर्मी आए नजर

Rajasthan: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होना है और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. अमित शाह भी 9 से 12 फरवरी तक भरतपुर आने वाले हैं.

Bharatpur News: राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) आज एकदिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे. यहां उन्होंने संभाग के सबसे बड़े एमएसजे कॉलेज के छात्रसंघ के कार्यालय का उद्घाटन किया. छात्रसंघ कार्यालय के उद्धघाटन कार्यक्रम में मात्र 100-150 लोग ही पहुंच पाए, जिसमें अखिल विद्यार्थी परिषद के एमएसजे कॉलेज और आरडी गर्ल्स कॉलेज के पदाधिकारी कॉलेज के छात्र-छात्राएं और कुछ बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यक्रम में जितने लोग मौजूद थे, उससे अधिक पुलिसकर्मी नजर आ रहे थे.  

राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि पूर्वी राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था. 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां की 35 सीट में से मात्र 2 सीट पर ही बीजेपी जीत दर्ज कर पाई थी. 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का सारा फोकस पूर्वी राजस्थान की तरफ ही है. 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने आयेंगे और इस दौरान जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे.


Rajasthan Politics: राजस्थान BJP अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली रही कुर्सियां, आम जनता से ज्यादा पुलिसकर्मी आए नजर

अमित शाह का भी होना है कार्यक्रम

पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के गढ़ को फतेह करने के लिए बीजेपी पूरे जोश के साथ लगी हुई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी 9 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक भरतपुर आने का दौरा प्रस्तावित है. गृह मंत्री अमित शाह भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित कर सकते हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां भी पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में जाकर जिला कार्यसमिति के बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए बूथ लेवल तक तैयार कर रहे हैं. 


Rajasthan Politics: राजस्थान BJP अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली रही कुर्सियां, आम जनता से ज्यादा पुलिसकर्मी आए नजर

कॉलेज कार्यक्रम में नहीं जुटी भीड़ 

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के कॉलेज छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर अधिकतर कुर्सियां खाली दिखी. वहां मौजूद लोगों का कहना था कि बीजेपी विधानसभा चुनाव जीतने की बात कर रही है, मगर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष यहां आये हैं और यहां कार्यक्रम में 100-150 लोग भी नहीं हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए मंच पर पहुंचने के बाद देखा गया कि कार्यक्रम में लोग नहीं आये हैं.

खाली कुर्सियों को देखकर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को कुर्सियों को इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए. इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ता कुर्सियों को इकट्ठा करते हुए कैमरे में कैद हो गए. कार्यक्रम में कुर्सियों के खाली रहने के सवाल पर बीजेपी पदाधिकारी एक-दूसरे पर टालते नजर आये.

ये भी पढ़ेंः मेवाड़ और वागड़ दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget