एक्सप्लोरर

Sardarshahar By Election: सरदारशहर उपचुनाव का रिजल्ट कल, कम वोटिंग ने बढ़ाई नेताओं की चिंता

Sardarshahar By Election 2022: लोगों का मानना है कि क्योंकि यह एक उपचुनाव था, इसलिए जनता ने ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाया. लोगों को लगता है कि 12 महीने में चुनाव होने है, इसलिए तभी वोट करेंगे.

Sardarshahar By Election: राजस्थान में इस समय भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) चल रही है. ऐसे में सरकार और विपक्ष दोनों के लिए सरदारशहर सीट (Sardarshahar By Election 2022) के उपचुनाव का परिणाम बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. इस बार पिछली बार की तुलना में 4.33% कम मतदान होना सबको चिंचित कर रहा है. हालांकि, सभी दल लाजवाब दलीलें दे रहे हैं. 

चूरू को जानने और समझने वालों की मानें तो चुनाव का परिणाम सबको चौंका देगा. पहली बात तो यहां उपचुनाव हुआ है और दूसरा 10 साल में सबसे खराब वोटिंग है. इसके पीछे कारण जो भी दिए जा रहे हैं, लेकिन एक बड़ा कारण 'भारत जोड़ो यात्रा' को भी माना जा रहा है.

ये है पुराना रिकॉर्ड
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में इस बार 72.09 फीसदी मतदान हुआ है. इसे अगर देखा जाए तो साल 2018 की 76.42 फीसदी की तुलना में 4.33 फीसदी कम है. इतना ही नहीं ये वोटिंग का प्रतिशत लगातार कम होता जा रहा है. 2013 के विधानसभा चुनाव में 79.62 फीसदी मतदान हुआ. ऐसे में 2013 और 2018 से लेकर अब तक सबसे कम मतदान है. सरदारशहर अपना पुराना रिकॉर्ड भी नहीं छू पाया है. ऐसे में स्थिति चुनौतीपूर्ण दिख रही है. सरकार और विपक्ष दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है.

उपचुनाव के लिए नहीं दिख रहा उत्साह
05 दिसंबर को हुए मतदान में बड़ी संख्या में सरदारशहर के लोगों के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जाने की बात सामने आई है. राहुल की यात्रा उधर नहीं जायेगी, इसलिए वहां के लोगों ने उधर जाना चाहा है. वहीं, कुछ लोगों की मानें तो ये उपचुनाव था इसलिए बहुत उत्साह नहीं दिखा क्योंकि अब लोगों को लगता है कि 12 महीने में आम चुनाव होना है. अब उसी में अपने मन की वोटिंग करनी है. हालांकि, कई जगहों पर महिलाओं का वोट ज्यादा पड़ा है. इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं, लेकिन विपक्ष भी इस बार सकते में है.

10 प्रत्याशी मैदान में
सरदारशहर उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी के अशोक पींचा, कांग्रेस के अनिल शर्मा और आरएलपी के लालचंद मूंड सहित में इस लड़ाई को मजबूती से देखा जा रहा है. इन तीनों दलों के नेताओं की मानें तो अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. जबकि इस विधानसभा में 289843 लाख मतदाताओं में से 208956 ने मतदान किया। भले ही परिणाम 8 दिसंबर आएगा लेकिन दबाव तीनों दलों पर दिख रहा है. वहीं, आकंड़ों की मानें तो पहले पांच घंटे में 36.68 फीसदी मतदान और अंतिम चार घंटे में 36 प्रतिशत मतदान हुआ. फिर भी पिछले दो चुनावों से कम मतदान हुआ है.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: राजस्थान में आज सोना-चांदी खरीदना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए- जयपुर में क्या है रेट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget