एक्सप्लोरर

Sanchore: अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन, दो दलित बहनों का नहर से मिला था शव

Rajasthan Crime News: परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद दोनों बच्चियों की हत्या कर दी गई और सबूत छिपाने के लिए शवों को नर्मदा नहर में डाल दिया. दोनों दलित बहनें 30 घंटे से लापता थीं.

Sanchore Crime News: नया जिला बनाए गए सांचौर में परिजनों ने आज गुरुवार को धरना खत्म कर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. 20 -20 लाख की सहायता राशि पर सहमति बनने के बाद परिजन धरना खत्म करने को राजी हुए. धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. बता दें कि सोमवार की रात लापता हुई दो नाबालिग दलित बहनों के शव बुधवार सुबह नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में तैरते हुए मिले थे. घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

धरना खत्म कर किया अंतिम संस्कार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला. परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए एसडीम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. सूचना के बाद एसपी दशरथ सिंह, डीएसपी रूप सिंह, इंदा थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह ने मौके पर प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की. प्रदर्शनकारी दोनों परिवारों के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े थे. परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद दोनों बच्चियों की हत्या कर दी गई और सबूत छिपाने के लिए शवों को नर्मदा नहर में डाल दिया. उन्होंने कहा कि सोमवार की रात सुरेश कुमार विश्नोई बाइक दोनों को जंगल में ले जाकर ठेकेदार के कर्मचारी रणोदर निवासी हरलाल विश्नोई को सौंप दिया.

दो शव मिलने के बाद मचा हड़कंप

अनिल कुमार और देवाराम बिश्नोई ने रेप कर दोनों नाबालिग दलित लड़कियों की हत्या के बाद शव नर्मदा नहर में फेंक दिया. जल जीवन मिशन में काम करनेवाले ठेकेदार के कर्मचारी से गांव वालों ने पूछताछ की. शिवाड़ा निवासी सुरेश कुमार ने दोनों को घर से लाने की बात स्वीकार ली. परिजनों ने सुरेश के हवाले से बताया कि नाबालिग बच्चियों को अनिल और देवाराम के सुपुर्द कर दिया था. मृतक दोनों दलित लड़कियों की उम्र 16 और 17 साल की है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

Rajasthan: माउंट आबू में बाल आयोग ने होटलों और रेस्टॉरेंट्स में मारा छापा, 25 बच्चों को कराया चाइल्ड लेबर से मुक्त

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget