एक्सप्लोरर

संभल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अजमेर दरगाह प्रमुख ने किया स्वागत, मंदिर के दावे पर कही ये बात

Ajmer Dargah News: संभल में मस्जिद सर्वेक्षण से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दोनों पक्षों समेत अजमेर दरगाह गरीब नवाज के प्रमुख ने भी स्वागत किया है.

Ajmer Dargah News: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संभल की निचली अदालत से कहा कि वह मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण से संबंधित कोई आदेश पारित न करे. इसने उत्तर प्रदेश सरकार को हिंसा प्रभावित शहर में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया. वहीं इस आदेश का अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख सैय्यद जैनुल आबेदिन अली खान ने स्वागत किया है. 

उन्होंने इसी तरह अजमेर दरगाह में मंदिर मामले को लेकर उन्होंने मंदिर का दावा पेश करने वाले विष्णु गुप्ता को इतिहास पढ़ने और समझने की भी सलाह दी. दरगाह प्रमुख ने अजमेर दरगाह और इतिहासकार हरविलास शारदा को लेकर भी मीडिया में जानकारी साझा की.

'मौजूदा सरकार की भी दरगाह में आस्था'
सैय्यद जैनुल आबेदिन अली खान ने मुगल काल से लेकर मौजूदा सरकार तक अजमेर दरगाह से उनकी आस्था भी बताई. अजमेर के इतिहास को लेकर कई किताबों का हवाला भी दिया और बताया कि अजमेर चिश्तिया सिलसिले का एक बड़ा मरकज है जहां समय समय पर राजा रजवाड़ा और बादशाहों ने अपनी अपनी तरफ से कई बतौर नज़राना इमारतें तामीर करवाई.

'मंदिर होने का दावा गलत'
उन्होंने आगे कहा कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज से राजा महाराजा से लेकर मुगल बादशाहों, अंग्रेजों के हुक्मरानों के रिश्ते और आस्था का भी जिक्र किया. आखिर में मीडिया को दरगाह प्रमुख ने बताया कि दरगाह में मंदिर होने का दावा बिल्कुल गलत है जिसके सबूत कई इतिहास के पन्नों पर लिखे हुए हैं.

दोनों पक्षों ने किया स्वागत
इस आदेश का स्वागत करते हुए मस्जिद कमेटी के वकील शकील अहमद वारसी ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश बेहतर है. वहीं, हिन्दू पक्ष के वकील श्रीगोपाल शर्मा ने कहा, "शीर्ष अदालत का निर्णय सिर आंखों पर है." उन्होंने कहा कि चाहे निचली अदालत का फैसला हो, चाहे उच्च न्यायालय का फैसला हो या शीर्ष अदालत का आदेश हो, उसका पालन सभी को करना चाहिए.

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को मुस्लिम पक्ष की याचिका दाखिल होने के तीन कार्य दिवसों के भीतर मामला सूचीबद्ध करने का आदेश दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget