एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में खलबली के बीच सचिन पायलट ने किससे कहा- 'मेरा अनशन पार्टी के...'

Sachin Pilots Protest: राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने सचिन पायलट मामले को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक की थी. उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी चर्चा की.

Sachin Pilot Statement on Protest: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के हालिया अनशन से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ ने गुरुवार को सचिन पायलट से मुलाकात भी की थी. इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) भी मौजूद थे.

'पार्टी के खिलाफ नहीं था मेरा अनशन'
सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान सचिन पायलट ने अपने मुद्दों को कमलनाथ के सामने रखा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका एक दिवसीय अनशन पार्टी के खिलाफ नहीं था, बल्कि पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर था. इस घटनाक्रम के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों नेताओं की बैठक सौहार्दपूर्ण रही, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. 

सुखजिंदर रंधावा ने की थी पार्टी नेतृत्व से बात
उधर, राजस्थान में कांग्रेस के मामलों के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन प्रकरण को लेकर गुरुवार को पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक की थी. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस विषय पर चर्चा की.

'सचिन पायलट ने उठाया सही मुद्दा'
बुधवार को सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि सचिन पायलट ने मुद्दा सही उठाया है, लेकिन उनका तरीका गलत था. उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जुड़े पहले के कई घटनाक्रमों के संदर्भ में यह भी कहा था कि पहले कई बार कार्रवाई होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई, लेकिन अब अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई होगी.

"कैसे हो गई पार्टी विरोधी गतिविधि"
दूसरी तरफ, सचिन पायलट के करीबी नेताओं का कहना है कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना पार्टी विरोधी गतिविधि कैसे हो गई. उनकी यह दलील भी है कि पिछले साल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के समानांतर विधायकों की अलग बैठक बुलाए जाने के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?

सचिन पायलट ने किया था अनशन
जानकारी हो कि सचिन पायलट ने राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर गत मंगलवार को जयपुर में एक दिन का अनशन किया था.

यह भी पढ़ें :Rajasthan: आपराधिक घटनाओं पर उतरा जन सैलाब तो सतीश पूनियां ने CM गहलोत को घेरा, कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget