एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सियासी टकराव के बाद जब पायलट से मिलीं वसुंधरा, जानें क्या हुई दोनों के बीच में बात

Sachin Pilot- Vasundhara Raje Meet: सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे को नमस्कार किया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी. वहां पर साथ में दोनों तरफ से बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक खड़े थे.

Vasundhara Raje and Sachin Pilot: राजस्थान विधानसभा सत्र (Rajasthan Assembly Session) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के अभिभाषण के दौरान शुक्रवार 14 जुलाई को सदन में लगभग दो मिनट तक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) की मुलाकात हुई. इस दौरान वहां पर मौजूद एक विधायक का कहना है कि पूरी बातचीत इंग्लिश में की गई है, जिसमें दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल पूछा.

वसुंधरा राजे वहां पर खड़ीं थीं और सचिन पायलट जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने राजे को नमस्कार किया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी. वहां पर साथ में दोनों तरफ से बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक खड़े थे. इस मुलाकात और बातचीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के खिलाफ किया था प्रदर्शन
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सचिन पायलट और वसुंधरा राजे एक दूसरे पर हमलावर रहे हैं. कुछ समय पहले ही सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के कार्यकाल में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. उनका कहना था कि तत्कालीन राजे सरकार में हुए करप्शन पर अभी तक जांच नहीं की गई है. इस मुद्दे पर उन्होंने एक दिवसीय धरना दिया था.

वसुंधरा राजे ने सचिन पायलट पर साधा था निशाना
वहीं, इसके बाद वसुंधरा राजे ने भी सचिन पायलट के खिलाफ तीखे जबानी बाण छोड़े थे. उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर सचिन पायलट को अधर्मी करार दिया था. इशारों-इशारों में राजे ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा था, वो कितना ही दुष्प्रचार कर लें, कितना ही षड्यंत्र रच लें, उनकी हर साजिश नाकामयाब होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी अधर्मी को कभी राजयोग नहीं मिलता है.

एक दूसरे पर किए गए इन सब हमलों के बाद शुक्रवार को सदन में सचिन पायलट और वसुंधरा राजे हंसते और बात करते दिखे. अब इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: President Draupadi Murmu Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान विधानसभा को किया संबोधित, विधायकों को दी यह सलाह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget