एक्सप्लोरर

'प्रदेश के मंत्री और CM पूरा धनबल और...', राजस्थान उपचुनाव को लेकर बोले सचिन पायलट

Rajasthan Bypoll: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार (10 नवंबर) को राजस्थान की दौसा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी डीसी बैरवा के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने BJP पर कई आरोप लगाए.

Rajasthan by-Elections 2024: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अपने-अपने दावे और वादे हैं. इस बीच प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया है कि 11 महीने में प्रदेश की सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उपचुनाव में अपनी पार्टी के सभी सातों उम्मीदवारों की जीत का भी भरोसा जताया है.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा करते हुए कहा, ''हमारे उम्मीदवार अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी सातों सीटें जीतने जा रही है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और वो इस उपचुनाव को लेकर पूरी ताकत लगाए हुए हैं. प्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री पूरा धनबल और प्रशासन का दुरुपयोग करके वो बढ़त लेना चाहते हैं. राज्य में बीजेपी के 11 महीने के कार्यकाल से लोग असंतुष्ट हैं.''

हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे- सचिन पायलट

मीडिया से बातचीत में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने सरकार पर किसानों को परेशान करने के भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ''राजस्थान में आज खाद, डीएपी की किल्लत है. किसान परेशान हैं. जनता भी इन सातों सीटों पर सरकार के काम का आकलन करेगी. हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं. अच्छे बहुमत के साथ हमलोग ये चुनाव जीतेंगे. मुख्य मुकाबला यहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. पिछली बार की तरह यहां पर बीजेपी को हारना पड़ेगा. कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी.

दौसा सीट से डीसी बैरवा के पक्ष में प्रचार

सचिन पायलट ने रविवार को राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी प्रत्याशी डीसी बैरवा के पक्ष में प्रचार किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर हमारा उम्मीदवार कमजोर है तो फिर पूरी सरकार यहां चुनाव-प्रचार करने में क्यों लगी हुई है. बीजेपी सरकार को इस बात का डर है कि पिछले 11 महीनों में उन्होंने कुछ भी काम नहीं किया है, इसलिए पूरी सरकार दौसा सीट पर प्रचार कर रही है. कांग्रेस नेता ने पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला.

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर कब है वोटिंग?

बता दें कि राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा सीट शामिल है. इन सभी सातों सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी. इस दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

'आजादी के बाद...' कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने CM योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget