एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट का बड़ा दावा- 'सबसे ज्यादा अंतर से कांग्रेस कहीं...'

Lok Sabha Elections 2024: सचिन पायलट ने कहा कि बीते दो चुनाव से राजस्थान की सभी सीटों पर बीजेपी के सांसद जीत रहे हैं, लेकिन कोई काम नहीं किया. इस बार जनता बदलाव चाहती है.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने जीत की कोशिशें शुरू कर दी हैं और कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. इसी के साथ पार्टी के सीनियर नेता ग्राउंड पर जा कर जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि 15 साल से बीजेपी के सांसदों ने यहां काम नहीं किया. 

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से बीजेपी यहां जीत रही है, लेकिन कोई विकास नहीं कराया. वहीं, उन्होंने कहा कि दौसा से कांग्रेस का जो जुड़ाव है, उसका परिणाम 19 अप्रैल को मिलने वाला है. 

'सूद समेत हिसाब बराबर करेगी कांग्रेस'
सचिन पायलट ने आगे कहा कि 36 कौम के लोगों ने यह मन बना लिया है कि सबसे ज्यादा अंतर से है कांग्रेस कहीं जीतेगी, तो दौसा से. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां तीन बार से चुनाव हार रही है, लेकिन इस बार चौथे चुनाव में सूद समेत हिसाब बराबर किया जाएगा और कांग्रेस ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर जीतेगी.

सचिन पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी ने कई नारे दिए, जैसे-किसानों की आय दोगुनी करेंगे, 2 करोड़ रोजगार देंगे, महंगाई कम करेंगे, आदि. लेकिन ये सारे नारे फेल हो गए. अब राजस्थान में लोग बदलाव चाहते हैं. यहां दो बार से 25 के 25 सांसद बीजेपी के बने, लेकिन इस बार राजस्थान की जनता उन्हें बदलना चाहती है. 

सचिन पायलट ने आगे कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में घमंड और अहंकार में आक्रमण की राजनीति हो रही है. विपक्ष को दबाने का काम किया जा रहा है. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है, संस्थाओं का खोखला किया जा रहा है, पारदर्शिता को समाप्त किया जा रहा है. इन सबके विरोध में लोग वोट डालेंगे और इस बार इंडिया अलायंस को जनता जिताएगी और हमारी सरकार बनेगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan BJP Star Campaigners: BJP ने राजस्थान के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इनके नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget