एक्सप्लोरर

टीकाराम जूली ने राम मंदिर में की पूजा तो BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने छिड़का गंगाजल, भड़के सचिन पायलट बोले- '...उचित जवाब मिलेगा'

Sachin Pilot News: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के मुताबिक हिंदूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा के बयान से बीजेपी की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता और संकीर्ण सोच सामने आई है. 

Sachin Pilot on Gyan Dev Aahuja: राजस्थान कांग्रेस के नेता और विधायक सचिन पायलट ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में दलितों के प्रति जो निरादर और द्वेष भरा है वो जगजाहिर है. उन्होंने कहा कि अपनी इस सोच के लिए बीजेपी का नेतृत्व राजस्थान की जनता से माफी मांगे. उनका ये बयान बीजेपी के हिंदूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा अलवर में प्रभु श्रीराम के मंदिर को गंगाजल से घोने का ऐलान के बाद आया है. 

दरअसल, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष और दलित समाज के प्रतिनिधि टीकाराम जूली ने अलवर में प्रभु श्रीराम के जिस मंदिर में दर्शन किए थे, उसे बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने गंगाजल छिड़क कर पवित्र करने की बात कही है. इस बात को लेकर राजस्थान में राजनीति चरम पर पहुंच गया है. 

अब उसी मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, "ज्ञानदेव आहूजा के बयान से बीजेपी की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता और संकीर्ण सोच सामने आई है."

उन्होंने एक्स पर कहा, "इसके लिए राजस्थान की जनता से बीजेपी के नेतृत्व को क्षमा मांगनी चाहिए. इस प्रकार की नफरत भरी राजनीति का समय आने पर लोगों द्वारा उचित जवाब मिलेगा." 

टीमाराम जूली का सवाल- भगवान पर केवल बीजेपी का अधिकार है? 

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीजेपी के हिंदूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा का बयान पर कहा है कि बीजेपी नेताओं की यह सोच दलितों के प्रति मानसिकता का परिचायक है। मैंने विधानसभा में दलितों की आवाज उठाते हुए छुआछूत के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही थी. वो मेरे दलित होने के कारण मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने की बात कह रहे हैं। 

टीकाराम जूली के अनुसार, 'यह न सिर्फ मेरी व्यक्तिगत आस्था पर हमला है बल्कि अस्पृश्यता जैसे अपराध को बढ़ावा देने वाला बयान है।' क्या बीजेपी दलितों से इतनी नफरत करती है कि हमें पूजा पाठ करते भी नहीं देख सकती है? क्या भगवान पर केवल बीजेपी नेताओं का अधिकार हो गया है? 

सीएम और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो दलितों के मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने के बयान का समर्थन करते हैं?

ज्ञानदेव आहूजा ने क्या कहा था?

राजस्थान बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने नेता विपक्ष टीकाराम जूली के राम मंदिर जाने पर कहा था, "सनातन, हिंदुत्व का विरोधी टीकाराम जूली कल करणी माता गए और आज राम मंदिर आ गए. उन्हें शर्म आनी चाहिए. आजकल पानी सूख गया है, जूली को कटोरी में पानी लेकर नाक डूबोकर मर जाना चाहिए. जहां उनके अपवित्र पैर पड़े है, वहां जाकर गंगाजल से धोने का संकल्प पूरा करूंगा."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget