एक्सप्लोरर

Jaipur News: अगले महीने जयपुर में बैठक करने जा रहा संघ, पैगंबर-ज्ञानवापी विवाद पर चर्चा हो सकती है चर्चा

Prophet Controversy: आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि संघ समुदायों के बीच बढ़ती हुई दूरियों से चिंतित है और बढ़ती कलह का स्थायी समाधान तलाश रहा है.

Gyanvapi Masjid Case: देश में पैगंबर विवाद, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रही कन्ट्रोवर्सी पर संघ चर्चा करने जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेताओं की अगले महीने जयपुर में बैठक होने वाली है. बैठक में देश में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के मामले और बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा दिए गए पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणियों पर हिंसक विरोध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

पैगंबर विवाद पर होगी चर्चा
बता दें कि 28 मई को एक टीवी डिबेट के दौरान, नुपुर शर्मा ने पैगंबर के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की थी. इसके अलावा पार्टी के ही नेता नवीन कुमार जिंदल ने 1 जून को कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ ट्वीट किए थे. विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को 5 जून को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

भारत ने दिया था राजनयिक जवाब
बीजेपी प्रवक्ता के बयान के बाद ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया सहित लगभग 15 देशों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत पर राजनयिक दबाव डालना शुरू कर दिया. जिसके बाद भारत सरकार ने बाद में एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि धार्मिक व्यक्तित्व को बदनाम करने वाले व्यक्तियों की टिप्पणी "किसी भी तरह से, भारत सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करती है". साथ ही पैगंबर पर दिए बयान पर 10 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में बारिश का दौर जारी, जानें- अब अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

बढ़ती कलह का स्थायी समाधान तलाश रहा संघ
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जिसमें लिखा है कि आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि संघ समुदायों के बीच बढ़ती हुई दूरियों से चिंतित है और बढ़ती कलह का स्थायी समाधान तलाश रहा है. वहीं इस महीने की शुरुआत में, नागपुर में एक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ज्ञानवापी विवाद के लिए एक सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया था, जिसमें सुझाव दिया गया था कि हिंदू और मुस्लिम पक्षों को इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक जगह बैठना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा था कि "हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों ढूंढते हो?" 

Matritva Poshan Yojana: इस योजना के तहत राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6,000 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget